Connect with us

खबर रायगढ़

जनरल ऑब्जर्वर डॉ.रूपांजलि कार्तिक ने शहर के मतदान केन्द्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं की ली जानकारी ..

Published

on

मतदान केन्द्र में दिव्यांग एवं वृद्धजनों के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश ..

रायगढ़, जनरल आब्जर्वर आईएएस डॉ.रूपांजलि कार्तिक द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन-2023 की तैयारियों का जायजा लेने आज रायगढ़ शहर के पालूराम धनानिया वाणिज्य महाविद्यालय में स्थापित मतदान केन्द्र क्रमांक 14, 15, 36, 37 एवं 39 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केन्द्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, बिजली, पानी, शौचालय, रैम्प सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केन्द्र में खासकर दिव्यांगजनों और वृद्धजनों हेतु व्हीलचेयर और रैम्प निर्धारित आकार में बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

ज्ञात हो कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए रायगढ़ जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-16 रायगढ़ के लिए आईएएस डॉ.रूपांजलि कार्तिक को जनरल आब्जर्वर बनाया गया है। निरीक्षण के दौरान डॉ.रूपांजलि कार्तिक ने कहा कि निर्वाचन आयोग के मंशानुरूप मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाएं ऐसी हो कि मतदान सुचारू और निर्बाध रूप से सम्पन्न कराया जा सके। इसके लिए मतदान केंद्र पर मतदाता को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रहे। मतदान केंद्र पर शौचालय, बिजली, पानी की व्यवस्था, रैंप, चारदीवारी अत्यंत जरूरी है। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता के साथ ही महिलाओं एवं पुरूषों के लिए अलग-अलग शौचालय के साथ उसे साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए। इसी तरह पूरे मतदान परिसर को भी स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। ताकि आगामी 17 नवम्बर को होने वाले मतदान के दिन आने वाले सभी मतदाताओं को एक बेहतर माहौल मिल सके। इस दौरान बीएलओ, राजस्व विभाग के अधिकारी तथा कालेज प्रबंधन उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर7 मिनट ago

छत्तीसगढ़ में अनुपयोगी सरकारी जमीनों का होगा कायाकल्प- तैयार होगी रिडेव्हलपमेंट कार्ययोजना ..

विभागों, निगम-मंडलों और बोर्ड की खाली जमीनों का होगा व्यवस्थित विकास, बनेगा डिजिटल लैंड बैंक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने...

ख़बर रायपुर40 मिनट ago

मदिरा के अवैध परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाए: आबकारी मंत्री देवांगन ..

पड़ोसी राज्यों से आने वाली शराब पर लगेगी रोक, जांच चौकियों पर चलेगा विशेष अभियान .. रायपुर, प्रदेश के वाणिज्यिक...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

बिरला टायर्स के नए उत्पादों की लॉन्चिंग पर सक्ती में भव्य किसान सम्मेलन ..

एस एन टायर्स के आयोजन में जुटे जिलेभर के किसान और व्यवसायी, कंपनी अधिकारियों ने बताए नए टायरों के फीचर्स...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री साय की बड़ी पहल : नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ ..

छोटे शहरों को मिलेगा आधुनिक विकास मॉडल, 200 करोड़ की ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ शुरू , सक्ती सहित 32 नगरीय...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक ..

1 जून से कलेक्टर्स देंगे प्रतिदिन रिपोर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों और बड़े जलाशयों पर रखी जाएगी चौबीसों घंटे नजर .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव विकासशील ..

ब्लैक स्पॉट की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश, प्रदेश में 150 स्थानों पर लगे ईव्ही चार्जिंग स्टेशन .. रायपुर, मुख्य सचिव...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

नवतपा में नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने राहगीरों को पिलाया गन्ने का रस ..

फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव बोले— भीषण गर्मी में सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य कार्य .. सक्ती, नवतपा के प्रथम...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

झीरम घाटी के शहीदों को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प ..

मालखरौदा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, झीरम घाटी के वीर शहीदों को किया नमन .. सक्ती/मालखरौदा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मालखरौदा द्वारा...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सचिव के समर्थन में उतरे नवापाराखुर्द के ग्रामीण, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन — तबादला हुआ तो होगा चक्काजाम ..

“सचिव पर लगाए जा रहे आरोप झूठे” : ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, उपसरपंच व कुछ पंचों पर लगाए गंभीर आरोप...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लिमतरा में समाधान शिविर किया गया आयोजित ..

15 ग्राम पंचायत के पहुंचे ग्रामीणजन, 284 में से 135 आवेदनों का मौके पर हुआ त्वरित समाधान , हितग्राहियों को...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending