ख़बर रायपुर
ग्रामीण विकास के नवाचारों ने बटोरी सराहना, राज्योत्सव में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रदर्शनी को मिला दूसरा स्थान ..

‘छत्तीसकला’ से चमका बिहान की दीदियों का हुनर, पीएम जनमन आवास मॉडल और प्लास्टिक से सड़क निर्माण बना आकर्षण; जल संरक्षण से सोलर दीदी तक दिखी आत्मनिर्भर गांवों की तस्वीर ..
रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रदर्शनी ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के नवाचारों का आकर्षक केंद्र बनकर उभरी। गांवों में बदलती तस्वीर, ग्रामीण महिलाओं की उद्यमशीलता और सरकारी योजनाओं के जमीनी प्रभाव को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने वाली इस प्रदर्शनी को राज्योत्सव में द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी में बिहान की दीदियों के हुनर से तैयार ‘छत्तीसकला’ ब्रांड के उत्पादों से लेकर धमतरी जिले की पीएम जनमन आवास कॉलोनी के मॉडल तक ने लोगों का ध्यान खींचा। वहीं, 7,900 किलोग्राम अपशिष्ट प्लास्टिक का उपयोग कर 12 किलोमीटर सड़क निर्माण की जानकारी ने पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास की नई राह दिखाई।
बिहान की दीदियों के हुनर को मिला ‘छत्तीसकला’ से बाजार –

प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ की पहल ‘छत्तीसकला’ रही। इसके माध्यम से स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार स्थानीय एवं पारंपरिक उत्पादों को आधुनिक ब्रांडिंग और आकर्षक पैकेजिंग के साथ प्रदर्शित किया गया। जेराफूल चावल, मिलेट आधारित खाद्य पदार्थ, तिखुर पाउडर, सत्तू लड्डू सहित विभिन्न खाद्य उत्पादों, हस्तशिल्प एवं सजावटी सामग्रियों का प्रदर्शन और विक्रय किया गया। खास बात यह रही कि बिहान की दीदियों ने स्वयं स्टॉल का संचालन किया और आगंतुकों को अपने उत्पादों की विशेषताओं तथा स्वरोजगार की गतिविधियों की जानकारी दी। इससे ग्रामीण महिलाओं के हुनर को बाजार से जोड़ने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की पहल को नई पहचान मिली।
पीएम जनमन आवास कॉलोनी का मॉडल बना आकर्षण –
धमतरी जिले के मसान डबरा में विकसित पीएम जनमन आवास कॉलोनी का मॉडल भी प्रदर्शनी में विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। सुव्यवस्थित आवास, स्वच्छ एवं हरित परिसर, बुनियादी सुविधाओं और सामुदायिक विकास की अवधारणा को मॉडल एवं वास्तविक तस्वीरों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इसने दिखाया कि प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) के तहत विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के परिवारों को पक्के आवास के साथ बेहतर जीवन की सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है।
7.9 टन प्लास्टिक से 12 किलोमीटर सड़क निर्माण –
ग्रामीण अधोसंरचना के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला अपशिष्ट प्लास्टिक से सड़क निर्माण का नवाचार भी प्रदर्शनी में प्रमुखता से शामिल रहा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत राज्य के चार जिलों में कुल 7,900 किलोग्राम यानी 7.9 टन अपशिष्ट प्लास्टिक का उपयोग कर 12 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया गया है। इसमें बस्तर जिले में 400 किलोग्राम प्लास्टिक से 1.5 किलोमीटर, महासमुंद में 3,700 किलोग्राम से 5 किलोमीटर, सरगुजा में 550 किलोग्राम से 1.5 किलोमीटर तथा मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 3,250 किलोग्राम प्लास्टिक से 4 किलोमीटर सड़क बनाई गई। इस प्रयोग के जरिए प्लास्टिक कचरे को उपयोगी संसाधन में बदलने के साथ टिकाऊ ग्रामीण सड़क निर्माण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई।
‘दीदी के गोठ’ में सुनाई दी सफलता की कहानियां –
बिहान के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘दीदी के गोठ’ के अब तक प्रसारित सभी 15 एपिसोड भी प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए गए। इसकी खासियत यह रही कि कार्यक्रम में जिन ग्रामीण महिलाओं की सफलता की कहानियां प्रसारित की गई हैं, उनमें से कई दीदियों ने स्वयं प्रदर्शनी में पहुंचकर आगंतुकों से संवाद किया। उन्होंने अपने संघर्ष, स्वरोजगार, आजीविका गतिविधियों और आर्थिक आत्मनिर्भरता के अनुभव साझा किए। इस तरह ‘दीदियों की कहानी, उन्हीं की जुबानी’ की अवधारणा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।
जल संरक्षण से बकरी पालन तक गांवों के विकास की झलक –

विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी-जी राम जी के तहत ग्रामीण विकास की विभिन्न गतिविधियों को आकर्षक मॉडलों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इसमें जल सुरक्षा एवं संरक्षण, ग्रामीण बुनियादी अधोसंरचना, आजीविका संवर्धन और आपदा प्रबंधन से जुड़े कुल 375 अनुमेय कार्यों की जानकारी दी गई। डिफंक्ट बोरवेल रिचार्ज पिट के जरिए भूजल संरक्षण, ‘मेरी बेटी मेरा अभिमान’ के तहत बालिका शौचालय, आजीविका संवर्धन के लिए बकरी पालन तथा वन सुरक्षा एवं संरक्षण के मॉडल प्रदर्शित किए गए। इन मॉडलों ने ग्रामीण जीवन में बुनियादी सुविधाओं, स्वच्छता, आजीविका और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया।
‘सोलर दीदी’ से स्वच्छ ऊर्जा और महिला उद्यमिता को बढ़ावा –

प्रदर्शनी में दीप्ति योजना एवं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जुड़ी ‘सोलर दीदी’ पहल को भी स्थान दिया गया। इसके माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को सौर ऊर्जा आधारित गतिविधियों और उद्यमिता से जोड़ने के प्रयासों की जानकारी दी गई। तस्वीरों और जानकारियों के जरिए बताया गया कि स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में बिहान की दीदियों की भागीदारी ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता के नए अवसर खोल सकती है।
राज्योत्सव में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की इस प्रदर्शनी ने ग्रामीण छत्तीसगढ़ की बदलती तस्वीर को एक मंच पर प्रस्तुत किया। एक ओर पीएम जनमन आवास मॉडल ने जनजातीय परिवारों के बेहतर जीवन की झलक दिखाई, तो दूसरी ओर ‘छत्तीसकला’ ने ग्रामीण महिलाओं के हुनर और उद्यमिता को पहचान दिलाई। प्लास्टिक से सड़क निर्माण, जल संरक्षण, बकरी पालन और सौर ऊर्जा जैसे नवाचारों ने यह संदेश दिया कि प्रदेश के गांव अब केवल योजनाओं के लाभार्थी नहीं, बल्कि नवाचार, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के नए केंद्र बन रहे हैं। इन्हीं उपलब्धियों और प्रभावशाली प्रस्तुति के लिए विभाग की प्रदर्शनी को राज्योत्सव में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















