Connect with us

ख़बर रायपुर

दिवाली के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मास्टर स्ट्रोक, कांग्रेस की सरकार बनने पर हर महिला को सालाना 15 हजार देने का एलान ..

Published

on

रायपुर, दिवाली के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है, मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने पर ग्रह लक्ष्मी योजना के तहत हर महिला को 15 हजार रुपए सालाना सरकार देगी श्री बघेल ने ट्वीट कर कहा, आज दीपावली के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी जी की कृपा और छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से प्रदेश की महिला शक्ति के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कांग्रेस सरकार बनने पर विवाहित, अविवाहित दोनों तरह की महिलाओं को राशि मिलेगी।

आज दीपावली के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी जी की कृपा और छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से प्रदेश की महिला शक्ति के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

कांग्रेस सरकार बनते ही प्रदेश की महिलाओं को “छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना” के तहत 15000 रुपए प्रतिवर्ष सीधे उनके खाते में।

गृह लक्ष्मी योजना पर सीएम बघेल ने कहा, हम कोई फॉर्म नहीं भरा रहे हैं, हमारी सरकार आएगी तो घर-घर जाकर सर्वे करवाएंगे ऑनलाइन फॉर्म भरवाया जाएगा। बीजेपी के महतारी वंदन योजना के फॉर्म भरवाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा, भाजपा के लोगों को लाइन लगवाने का बड़ा शौक है इसलिए इसमें भी लाइन लगवा रहे हैं। हमारे कार्यकाल में सब ऑनलाइन हुआ है और हमारी योजना सबके लिए है।

वहीं इससे पहले कांग्रेस ने घोषणा पत्र में 3200 रुपए में प्रति क्विंटल धान खरीदने, किसानों का कर्जमाफ करने, केजी टू पीजी तक मुफ्त शिक्षा की घोषणा की गई है. इसके अलावा कांग्रेस ने साढ़े 17.5 लाख गरीब परिवार को आवास देने की भी बड़ी घोषणा की है।

कांग्रेस की घोषणा पत्र के बड़े वादे –

● किसानों का कर्ज माफी ,

● ₹3200 प्रति क्विंटल में धान खरीदी ,

● 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी ,

● 200 यूनिट बिजली फ्री ,

● सभी सरकारी स्कूल कॉलेज में KG लेकर PG तक मुक्त शिक्षा ,

● तेंदूपत्ते का प्रति बोरा ₹6000 और ₹4000 सालाना बोनस भी ,

● भूमिहीनों को मिलेंगे ₹10000 प्रतिवर्ष ,

● गैस सिलेंडर पर ₹500 की सब्सिडी ,

● साढ़े 17.5 लाख गरीब परिवार को आवास ,

● लघु वनोंपज की MSP पर मिलेंगे अतिरिक्त ₹10 प्रति किलो ,

● अब 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज ,

● दुर्घटनाओं पर मुफ्त इलाज ,

● तिवरा भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा ,

● परिवहन व्यववसायी के होंगे कर और कर्ज माफ ,

● 700 रीपा का होगा निर्माण ,

● अब सभी सरकारी स्कूल बनेंगे स्वामी आत्मानंद स्कूल ,

● स्व सहायता समूह का भी होगा कर्ज माफ ,

● जातिगत जनगणना कराई जाएगी ,

● युवाओं को उद्योग वेबसाइट में 50% सब्सिडी ,

● अंत्योष्टि के लिए लकड़ी का प्रबंध।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..6 घंटे ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली1 दिन ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बरसते पानी में घायल को रात 9:30 बाइक से 25 किमी दूर भेजा सक्ती अस्पताल, नगरदा पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल ..

गणेश विसर्जन विवाद में घायल संजय राठौर को मेडिकल के लिए सक्ती भेजा गया , पीड़ित का कहना—थाने में दो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेशभर के स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री साय ..

शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय 26 सितंबर को रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending