खबर रायगढ़
डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की 125 वीं जयंती के अवसर पर 26 नवम्बर संविधान दिवस मनाये जाने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी ..

रायगढ़, भारत सरकार द्वारा डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की 125 वीं जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। डॉ.अम्बेडकर भारतीय संविधान के प्रारूप निर्माण समिति के अध्यक्ष थे। भारतीय संविधान को 26 नवम्बर, 1949 को संविधान सभा में अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किया गया है।

26 नवम्बर संविधान दिवस मनाए जाने हेतु भारत सरकार, संसदीय कार्य मंत्रालय के द्वारा वेब पोर्टल का निर्माण किया गया है। जिसके तहत भारत के संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका)के ऑनलाईन पाठन हेतु वेबसाईट readpreamble.nic.in तथा भारत-लोकतंत्र की जननी विषय पर ऑनलाइन क्वीज हेतु constitutionquiz.nic.in है। यह वेब पोर्टल 26 नवम्बर 2023 को उपलब्ध रहेगा तथा इसमें भारत के सभी नागरिक भाग लेकर प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकते है।
छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। 26 नवम्बर को संविधान दिवस के अवसर पर सभी शासकीय कार्यालयों, स्कूलों, महाविद्यालयों, संस्थानों, सार्वजनिक उपक्रमों के अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं द्वारा संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका)के ऑनलाइन पाठन हेतु निर्मित वेब पोर्टल को ओपन कर भारतीय संविधान के प्रस्तावना को पढ़ा जावे तथा ऑनलाईन क्वीज https://constitutionquiz.nic.in हेतु वेब पोर्टल का उपयोग किया जावे। जहां कम्प्यूटर तथा मोबाइल में इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध ना हो वहां पूर्व की भांति ऑफलाईन मोड में संविधान के प्रस्तावना का पाठन किया जावे। उक्त अवसर पर इस बात का विशेष ध्यान रखे कि किसी प्रकार आदर्श आचार संहिता हेतु जारी निर्देशों का उल्लंघन ना हो।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login