Connect with us

खबर सक्ती ...

विधानसभा आम निर्वाचन 2023 – उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और कलेक्टर की उपस्थिति में जिले के सभी मतगणना पर्यवेक्षक और सहायक गणना पर्यवेक्षकों के लिये प्रशिक्षण आयोजित ..

Published

on

मतगणना कार्य के लिए नियुक्त सभी अधिकारी कर्मचारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक करें निर्वहन- उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ,

निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न होगी मतगणना की प्रक्रिया- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ..

सक्ती, राज्य निर्वाचन आयोग के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय अग्रवाल और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की उपस्थिति में आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में मतगणना ड्यूटी में लगे मतगणना पर्यवेक्षकों और सहायक गणना प्रेक्षकों को मतगणना प्रक्रिया के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय अग्रवाल ने मतगणना कार्य करने वाले सभी संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को अपने-अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने कहा। इसके साथ ही कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने सभी संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से मतगणना की प्रक्रिया कराये जाने के निर्देश दिये।

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नवगठित सक्ती जिले के मतगणना केन्द्र और स्ट्रांग रूम के निरीक्षण के लिए पहूंचे उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय अग्रवाल ने आज निरीक्षण के बाद मतगणना कार्य के लिए नियुक्त किये गये सभी मतगणना पर्यवेक्षक और सहायक गणना पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण में संबोधित करते हुए बताया कि मतगणना के लिए किस अधिकारी को कौन सा टेबल आलॉट होगा, इसकी जानकारी उन्हे मतगणना के दिन ही सुबह दी जायेगी। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी कर्मचारी निर्धारित समय से पूर्व ही मतगणना स्थल पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि 3 दिसम्बर को मतगणना दिवस के दिन सुबह 8 बजे गोपनीयता की शपथ के बाद गणना प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर मोबाईल एवं इलेक्ट्रानिक गैजेट का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को विभिन्न छोटे-बड़े कार्याें में पूरी सावधानी बरतते हुए पूरी निष्ठा से कार्य करने कहा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन की मतगणना कृषि उपज मण्डी परिसर नंदेलीभांठा में की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा के मतगणना के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित की जा रही है। इसके साथ ही मतगणना प्रक्रिया के लिए हाल, स्ट्रांग रूम परिसर सहित अन्य आवश्यक स्थलों पर उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति की गतिविधि सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में रहेगा। सुबह 8 बजे से गोपनीयता बनाये रखने की शपथ के साथ प्रेक्षक एवं रिटर्निंग अधिकारी के निर्देश पर मतगणना प्रारंभ की जाएगी।

जिले के सभी मतगणना पर्यवेक्षक और सहायक गणना पर्यवेक्षकों के लिये आयोजित प्रशिक्षण में मतगणना दिवस के लिए मतगणना विधि एवं प्रक्रिया, विधिक प्रावधान, आवश्यक अनुदेश सहित अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं की जानकारी मास्टर्स ट्रेनर्स द्वारा पीपीटी प्रेजेन्टेशन के माध्यम से विस्तार से दी गई।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी बालेश्वर राम, रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा सक्ती पंकज डाहिरे, विधानसभा चन्द्रपुर सुश्री दिव्या अग्रवाल, विधानसभा जैजैपुर अरूण कुमार सोम, डिप्टी कलेक्टर रूपेन्द्र पटेल सहित मतगणना कार्य के लिए नियुक्त सभी मतगणना पर्यवेक्षक और सहायक गणना पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..2 घंटे ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली22 घंटे ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

बरसते पानी में घायल को रात 9:30 बाइक से 25 किमी दूर भेजा सक्ती अस्पताल, नगरदा पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल ..

गणेश विसर्जन विवाद में घायल संजय राठौर को मेडिकल के लिए सक्ती भेजा गया , पीड़ित का कहना—थाने में दो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेशभर के स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री साय ..

शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय 26 सितंबर को रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending