Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने स्ट्रॉन्ग रूम परिसर नंदेलीभांठा में मतगणना की तैयारियों को लेकर ली विशेष बैठक ..

Published

on

कलेक्टर ने मतगणना केन्द्र की व्यवस्थाओं का बारीकी से किया निरीक्षण ,

सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को मतगणना के दिन सुबह 6ः30 बजे स्ट्रांग रूम परिसर पर रिपोर्टिंग करने के दिए निर्देश ,

आरओ, एआरओ, तहसीलदार, मतगणना पर्यवेक्षक, सहायक गणना पर्यवेक्षक, माइक्रो आब्जर्वर सहित मतगणना कार्य से जुड़े सभी अधिकारी कर्मचारी अपने-अपने दायित्वो का निष्ठापूर्वक करें निर्वहन – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज स्ट्रॉन्ग रूम नंदेलीभांठा परिसर में मतगणना के सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण आयोजन की तैयारी को लेकर विशेष बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि 03 दिसम्बर को जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन की मतगणना शासकीय कृषि उपज मंडी परिसर नंदेलीभांठा में बनाये गये विधानसभावार मतगणना केन्द्र में सुबह 8 बजे से शुरू की जाएगी। बैठक में कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने के साथ ही तीनों विधानसभा के मतगणना केन्द्रों की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारियो कर्मचारियों को पूरी निष्ठा और निष्पक्षता के साथ सजगता पूर्वक त्रुटिरहित मतगणना कार्य किये जाने के निर्देश दिये। उन्होने सभी आरओ, एआरओ, तहसीलदार, मतगणना पर्यवेक्षक, सहायक गणना पर्यवेक्षक, माइक्रो आब्जर्वर सहित मतगणना कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों कर्मचारियों को अपने-अपने दायित्वो का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में सभी जिला स्तरीय अधिकारी जिनकी मतगणना कार्य में ड्यूटी लगी है या नही लगी है सभी को नन्देलीभांठा परिसर मे मतगणन दिवस के दिन सुबह 06ः30 बजे रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने विधानसभावार मतगणना केन्द्रों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए अग्नि सुरक्षा के लिए फायर ब्रिगेट, मेडिकल कैम्प, विडियोंग्राफी, सीसीटीव्ही कैमरा, सुरक्षा व्यवस्था, कम्प्यूटर सिस्टम, फोटोकापी मशीन, प्रिंटर, पेयजल की व्यवस्था, जनरेटर व बैठक व्यवस्था सहित अन्य सभी जरूरी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना कार्य को विशेष रूप से प्राथमिकता देते हुए बिना किसी त्रुटि एवं लापरवाही के सजगता पूर्वक संपन्न करने के निर्देश दिए । उन्होंने मतगणना के दिन 03 दिसम्बर को समय सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए पूरी गंभीरता एवं विशेष सावधानी के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने कहा।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी बालेष्वर राम, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र कुमार लकड़ा, रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा सक्ती पंकज डाहिरे, विधानसभा चन्द्रपुर सुश्री दिव्या अग्रवाल, विधानसभा जैजैपुर अरूण कुमार सोम, डाकमत पत्र नोडल रूपेन्द्र पटेल, मतगणना पर्यवेक्षक, सहायक गणना पर्यवेक्षक, माइक्रो आब्जर्वर सहित अन्य सभी नोडल अधिकारी और समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

कोटेतरा की सरपंच सुनीता रमेश साहू के प्रयास से छापर मोहल्ले में पानी की समस्या दूर, 50–60 परिवारों को राहत ..

सक्ती, जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोटेतरा में सरपंच श्रीमती सुनीता रमेश साहू के प्रयासों से छापर मोहल्ले के लोगों...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

टी20 विश्वकप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने टी20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत द्वारा विश्व कप...

खबर जांजगीर-चांपा ..9 घंटे ago

महतारी वंदन योजना के पैसों से श्रीमती सरस्वती केंवट ने बढ़ाया अपना होटल व्यवसाय, हर माह 10–15 हजार की आमदनी ..

मुख्यमंत्री ने स्नेहपूर्वक उनसे कहा, हम आपके होटल जरूर आएंगे, हमें चाय पिलाइएगा और भजिया-पकोड़ा भी खिलाइएगा , महतारी वंदन...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 69 लाख 48 हजार महिलाओं के खातों में 25वीं किश्त के रूप में 641 करोड़ 58...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

पेंशनर संघ व देवांगन समाज के साथ नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने मनाया होली मिलन, दिया भाईचारे का संदेश ..

सक्ती में होली मिलन समारोह में रंगा भाईचारे का रंग, नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने दी सभी को शुभकामनाएं...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सांसद कमलेश जांगड़े की स्वीकृति से सक्ती में शुरू हुआ बोर खनन, पेयजल संकट से राहत की उम्मीद ..

नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की पहल रंग लाई, सभी वार्डों में बोर खनन से सुधरेगी पेयजल व्यवस्था .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

अशासकीय विद्यालय संगठन के जिलाध्यक्ष बने योगेश साहू, नितिन सोनी को मिली सचिव की जिम्मेदारी — जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन रायपुर से संबद्ध अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संघ, जिला सक्ती इकाई का पुनर्गठन किया गया। इस...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने किया नारी शक्ति का सम्मान ..

महिलाएं हर क्षेत्र में आगे, नारी सम्मान से ही समाज का विकास — महिला दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित .....

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सक्ती में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन एवं विविध कार्यक्रम आयोजित ..

नारी ही नारायणी : हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं महिलाएं – सांसद कमलेश जांगड़े , मुख्यमंत्री विष्णु देव...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

जनजातीय समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा स्व. दिलीप सिंह जूदेव का जीवन : मुख्यमंत्री साय ..

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending