Connect with us

खबर कोरबा

कैसी होगी मतगणना ? राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों और संलग्न कर्मचारियों ने जानी व्यवस्था ..

Published

on

रिहर्सल कर मतगणना के संबंध में दी गई जानकारी ,

मतगणना स्थल पर तीन लेयर में होगी सुरक्षा व्यवस्था, कैमरों से भी होगी निगरानी, अलग-अलग होगी पार्किंग व्यवस्था, मोबाइल, घड़ी, पेन पर प्रतिबंध ..

कोरबा, विधानसभा निर्वाचन 2023 आम चुनाव अन्तर्गत 3 दिसंबर 2023 को होने वाले मतगणना से दो दिन पूर्व संलग्न कर्मचारियों ने विधानसभावार निर्धारित मतगणना कक्ष में अपनी उपस्थिति देकर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से प्राप्त मतों एवं डाकमत पत्रों से प्राप्त परिणामों की गिनती तथा टेबलवार निर्धारित प्रपत्रों को पूर्ण करने तथा सुरक्षा व्यवस्था का पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों और प्रतिनिधियों ने भी मतगणना हाल में जाकर मतगणना प्रक्रिया के रिहर्सल का पूर्वावलोकन किया।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सीमा पात्रे ने तैयारियों के सम्बंध में बताया कि झगहरा स्थित आईटी कालेज भवन में गणना की जाएगी। आज पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में मतगणना कार्य में संलग्न कर्मचारियों, अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देशन में रिटर्निंग अधिकारियों प्रदीप साहू, श्रीकांत वर्मा, हरिशंकर पैकरा और श्रीमती ऋचा सिंह ने रामपुर, पाली-तानाखार, कोरबा एवं कटघोरा विधानसभा क्षेत्र हेतु निर्धारित मतगणना कक्ष में मतगणना कार्य से संबंधित दिशा निर्देश दिये। उन्होंने मतगणना टेबल में उपलब्ध सभी प्रपत्रों को पूर्ण करने की जानकारी प्रदान की। उन्होंने सभी प्रपत्रों को सावधानी पूर्वक भरने के निर्देश भी दिए। रिटर्निंग अधिकारियों ने सहायक मतगणना अधिकारी-कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया। ईव्हीएम लाने-ले जाने वाले कर्मचारियों को क्रमवार स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक सावधानीपूर्वक जाने के निर्देश दिए गए। मौके पर संलग्न पुलिस कर्मचारियों, अधिकारियों को मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी करने के निर्देश दिए। मतगणना हाल में मोबाइल या पेन सहित अन्य सामग्री ले जाने पर प्रतिबंध होगी।

मीडिया सेंटर में प्रवेश के लिए प्राधिकार पत्र अनिवार्य –

मतगणना स्थल शासकीय आईटी कॉलेज परिसर में ही प्रेस एवं मीडिया प्रतिनिधियों के लिए मीडिया सेंटर बनाया गया है। मीडिया सेंटर में जाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के फोटोयुक्त प्राधिकार पत्र एवं संस्था से संबंधित पहचान पत्र रखना अनिवार्य है। इसके बिना मीडिया सेंटर में प्रवेश पर पाबंदी है। मतगणना कक्ष में मोबाइल/कैमरा लाना प्रतिबंधित है। मीडिया सेंटर में टीव्ही की भी व्यवस्था की गई है।

मतगणना स्थल पर तीन लेयर में होगी सुरक्षा व्यवस्था, कैमरों से भी होगी निगरानी, अलग-अलग होगी पार्किंग व्यवस्था, मोबाइल, घड़ी, पेन पर प्रतिबंध –

विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत 03 दिसंबर को आईटी कॉलेज झगरहा कोरबा में प्रातः 08 बजे से मतगणना की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। इस दौरान मतगणना शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मतगणना स्थल में प्रवेश हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां तीन लेयर में सुरक्षा व्यवस्था होगी। यहां जगह-जगह पर कैमरे भी लगाए गए हैं। प्रवेश की पात्रता अनुसार पार्किंग की व्यवस्था भी अलग-अलग की गई है। मतगणना कक्ष में मोबाइल फोन, घड़ी, पेन, लैपटॉप, आईपैड, हथियार, माचिस, ज्वलनशील पदार्थ सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं को ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर सौरभ कुमार ने बताया कि जिले में विधानसभा निर्वाचन अंतर्गत मतगणना की आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। झगरहा स्थित आईटी कॉलेज में मतगणना की प्रक्रिया संपन्न होगी। आईटी कॉलेज के बी-ब्लॉक के प्रथम तल में मतगणना हेतु विधानसभावार कक्ष तैयार किया गया है। कक्ष में कुल 14-14 टेबल लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त प्रत्येक कक्ष में दो अतिरिक्त टेबल डाक मतपत्र एवं ईटीपीबीएस की मतगणना हेतु लगाए गए हैं। मतगणना परिसर में सुरक्षा हेतु आवश्यक व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। कुल 03 चरणों में सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रथम चरण में जिला पुलिस बल तैनात रहेगा, यहां 100 मीटर के परिधि में किसी की भी वाहन के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। द्वितीय चरण में राज्य सशस्त्र सुरक्षा बल तैनात रहेंगे जिनके द्वारा प्रतिबंधित वस्तुओं की रोकथाम हेतु सघन जांच की जाएगी। तृतीय चरण में मतगणना कक्ष के बाहर केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात होंगे और उनके द्वारा भी सघन जांच की जाएगी। किसी भी परिस्थिति में अनाधिकृत व्यक्तियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आईटी कॉलेज के मुख्य द्वार से केवल अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रत्याशियों के वाहन ही प्रवेश करेंगे। राजनीतिक दलों के अधिकृत अभिकर्ताओं के वाहन नकटीखार से होकर भालूसटका मार्ग में स्थित पार्किंग स्थल पर रखे जाएंगे। सभी मतगणना कक्ष में तीन-तीन कैमरे भी लगाए गए हैं। कैमरे से सतत् निगरानी की जाएगी। स्ट्रांग रूम से आने वाली ईव्हीएम मशीनों की निगरानी भी कैमरों से की जाएगी।

4031 डाक मतपत्र, 227 दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों के डाक मतपत्रों की होगी गणना –

विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिले में विधानसभावार निर्वाचन ड्यूटी में तैनात मतदाताओं हेतु सुविधा केंद्र से विशेष संवाहक द्वारा डाक मतपत्रों की कुल संख्या 4031 है। जिसमें रामपुर विधानसभा अंतर्गत 900, कोरबा 1309, कटघोरा 922, पाली-तानाखार 900 डाकमत पत्र हैं। जिले में दिव्यांग, 80 वर्ष से अधिक आयु एवं कोविड प्रभावित अंतर्गत डाक मतपत्र से मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 227 है। जिसमें रामपुर में 20, कोरबा में 138, कटघोरा में 26 और पाली तानाखार में 43 है। इसी तरह ईटीपीबीएस अंतर्गत 30 नवंबर तक प्राप्त डाक मतपत्र की संख्या 163 है। जिसमें रामपुर 32,कोरबा 56, कटघोरा 28 और पाली तानाखार 47 है। मतगणना दिवस में उक्त डाक मतपत्रों तथा निर्धारित तिथि तक प्राप्त ईटीपीबीएस डाक मतपत्रों की गणना सुनिश्चित की जाएगी। ईटीपीबीएस की संख्या परिवर्तनीय है, इस संबंध में सभी रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को जानकारी साझा भी की जा रही है। सर्वप्रथम पोस्टल बैलेट/ ईटीपीबीएस की गणना प्रारंभ होगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर पाली3 घंटे ago

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में “परीक्षा पे चर्चा” का सजीव प्रसारण, 174 विद्यार्थियों व आचार्यों ने लिया लाभ ..

प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरक संदेश से बढ़ा छात्रों का आत्मविश्वास, परीक्षा तनाव से मुक्ति पर दिया गया मार्गदर्शन .. पाली,...

खबर सूरजपुर ..3 घंटे ago

कन्याओं के कर-कमलों से खुला भवानी मंदिर का मुख्य द्वार, वैदिक मंत्रों के बीच हुआ भव्य लोकार्पण ..

जमड़ी के भवानी मंदिर में आस्था का नया अध्याय, भक्ति-एकजुटता की बनी मिसाल .. सूरजपुर, श्रद्धा, समर्पण और सनातन परंपरा...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली जिंदगी: गीतु कुमारी बनीं आत्मनिर्भर ..

हर माह की सहायता से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास .. सक्ती, महिला सशक्तिकरण को मजबूत आधार देने के उद्देश्य से...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

कृषि संबंधी शासकीय योजनाओं के लाभ हेतु किसान आईडी कार्ड अनिवार्य ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने किसानों को शीघ्र अपना किसान आईडी कार्ड बनाने की अपील की .. सक्ती, भारत सरकार...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

बाराद्वार में सामूहिक बलात्कार का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल ..

भुरसीडीह सामूहिक दुष्कर्म कांड: फरारी की तैयारी में खड़े आरोपियों को पुलिस ने दबोचा .. सक्ती, थाना बाराद्वार क्षेत्र अंतर्गत...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा महाशिवरात्रि पर 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन एवं शिव जयंती महोत्सव का किया भव्य आयोजन ..

महाशिवरात्रि पर सक्ती में आध्यात्मिक ऊर्जा का संगम, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर सहित अनेक अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति , “परमात्मा...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

शासकीय स्कूल बंदोरा की शिक्षिका ने बढ़ाया जिले का गौरव, राष्ट्रीय एथलेटिक्स में दिखाया दमखम ..

मैदान में गरजी सक्ती की बेटी! राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स में डॉ. रीतू सिंह की दमदार मौजूदगी .. सक्ती, विकासखण्ड मालखरौदा...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बैंक की सीएसआर पहल: कलेक्टर ने किया टेमर प्राथमिक शाला का लोकार्पण, शिक्षा को मिली नई दिशा ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने बैंक की पैन इंडिया कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत ग्राम टेमर स्थित...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मनरेगा बचाओ संग्राम: सक्ती में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, डॉ. चरणदास महंत का भाजपा पर तीखा हमला ..

मनरेगा को बंद करने की साजिश का आरोप, सक्ती में कांग्रेस का बड़ा आंदोलन— बेरिकेट पर चढ़े विधायक उमेश पटेल,...

खबर रायगढ़4 दिन ago

समय से पूर्व बंद मिले आंगनबाड़ी केन्द्र ..

कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का एक दिन का मानदेय काटने के निर्देश .. रायगढ़, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार जिले में...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending