खबर सक्ती ...
पीवी ऐप सर्वे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रत्येक किसान के रकबे और खसरे की होगी सटीक मैपिंग : कलेक्टर जयश्री जैन ..

जैजैपुर जनपद में डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्यों की समीक्षा, समय-सीमा में त्रुटिरहित सर्वे पूरा करने के निर्देश ,
ग्राम जाजंग में सर्वे कार्यों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को गुणवत्ता और सटीकता पर विशेष ध्यान देने की दी हिदायत ..
सक्ती, जिले में पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्यों को त्रुटिरहित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जनपद पंचायत जैजैपुर के सभा कक्ष में संबंधित विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सर्वे कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सर्वे के दौरान किसी भी किसान का रकबा अथवा खसरा छूटना नहीं चाहिए। सभी आवश्यक जानकारियों का सही-सही संकलन करते हुए निर्धारित समय-सीमा में सर्वे कार्य पूर्ण किया जाए।

बैठक में कलेक्टर ने जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत अब तक किए गए पीवी ऐप सर्वे की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए सभी ग्रामों की केएमएल (KML) फाइल तैयार कर संबंधित सर्वेक्षणकर्ताओं को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिन ग्रामों में सर्वे कार्य अभी अधूरा है, वहां शेष कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने पर जोर दिया।
कलेक्टर श्रीमती जैन ने राजस्व, कृषि, जनपद पंचायत, सहकारिता सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे में दर्ज की जाने वाली जानकारियां पूरी तरह सटीक होनी चाहिए। सर्वे के दौरान खेतों, खसरों और किसानों के रकबे से संबंधित विवरण का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश न रहे और सर्वे का कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पूरा हो सके।
ग्राम जाजंग में सर्वे कार्यों का निरीक्षण –

समीक्षा बैठक के बाद कलेक्टर ने ग्राम जाजंग में पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे सर्वे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सर्वे की प्रक्रिया का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण और त्रुटिरहित कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सर्वे के प्रत्येक चरण में सावधानी बरतने तथा वास्तविक स्थिति के अनुरूप जानकारी दर्ज करने पर विशेष जोर दिया।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से भी दिए आवश्यक निर्देश –
जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के लिए कलेक्टर द्वारा लगातार समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, कृषि विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए सर्वे की प्रगति पर सतत निगरानी रखने और निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में जनपद पंचायत जैजैपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप कश्यप, तहसीलदार विद्या भूषण साव, तहसीलदार श्रीमती गरिमा मनहर, अधीक्षक भू-अभिलेख एस.एल. कंवर सहित कृषि, सहकारिता एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















