Connect with us

ख़बर रायपुर

सतरंगी म्यूजिक ग्रुप द्वारा मोहम्मद रफी के जन्मदिन पर गीतकारों एवं कवियों का भव्य संगम आयोजित ..

Published

on

उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ ,

महफिल में फनकारों ने अपने शानदार प्रस्तुति से रफी के आवाज़ को कर दिया जिंदा ..

सक्ती, तुम मुझे यूं भुला न पाओगे… इन भावों के साथ सतरंगी म्यूजिक ग्रुप द्वारा मोहम्मद रफी की भूली बिसरे गीतों के संग कांवियों का विशिष्ट संगम गायत्री मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। इस महफिल की शुरुवात गब्बर सिंह सिदार के भजन के साथ हुआ, पश्चात कवित्री त्रिलोतमा तिवारी ने श्रृंगार रस की हृदय स्पर्शी कविता प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की शुरुवात उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल के साथ उपस्थित फनकारों ने दीप प्रज्जवलित कर किया तो वहीं मंचस्थ अतिथि सांस्कृतिक विकास मंच के अध्यक्ष एल आर जायसवाल, जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष तपेश शर्मा का म्यूजिक ग्रुप की ओर से अधिवक्ता अरविंद भारद्वाज ने बेच पहना कर स्वागत किया तो वहीं संचालन मनीषा भारद्वाज तथा गजाला कुरेशी ने अतिथियों का स्वागत किया।

आज महफिल में गायक कलाकार विजय साहू, अजय – रचना कटकवार, अरविंद भारद्वाज, रवि – अन्नपूर्णा देवी ने अपने मधुर गीतों से शमा बांध कर खूब तालियां बंटोरे तो वहीं युवा कवित्री सुचिता साहू व जयंती,कवि गिरधारी चौहान, रघुनाथ जायसवाल,भगत साहू, केशव दिव्य ने दिल में छा जाने वाली पंक्तियों के साथ आयोजन को सार्थक बना दिया।
एल आर जायसवाल ने जहां आयोजन को तारीफ ए काबिल बताते हुए कलाकारों के उज्जवल भविष्य की कामना की तो वहीं अधिवक्ता चितरंजय पटेल फनकारों के उत्कृष्ठ प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि आप सबने आज रफी साहब की आवाज को जिंदा कर दिया और हमारा प्रयास रहेगा कि भविष्य में शीघ्र आपके ग्रुप के साथ भव्य कार्यक्रम नगर वासियों को दीदार करने का अवसर मिलेगा।

गायत्री शक्ति पीठ सभागार में आयोजित फनकारों की इस महफिल में लीनेश क्लब, गायत्री परिवार, मीडिया, सांस्कृतिक विकास मंच के साथ अंचल के विभिन्न संगठनों के लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी ..

कलेक्टरों को 27 से 29 अक्टूबर तक विशेष एहतियात बरतने के दिए निर्देश .. रायपुर, बंगाल की खाड़ी में उठे...

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

बडी खबर: लोक निर्माण विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 91 उप अभियंताओं के तबादले ..

निर्माण कार्यों में तेजी लाने और प्रशासनिक कसावट के उद्देश्य से विभाग ने जारी किया स्थानांतरण आदेश .. रायपुर, छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सकरेली कलां में हर्षोल्लास से मना दशहरा उत्सव ..

रावण दहन देखने उमड़ी भीड़, डांस प्रतियोगिता में रातभर झूमते रहे दर्शक , दुर्ग-भिलाई के प्रतिभा डांस ग्रुप ने समूह...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

अर्नब साइक्लोन का असर: 27 से 29 अक्टूबर तक बारिश की संभावना, सक्ती जिला प्रशासन अलर्ट ..

अपर मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की तैयारियों की समीक्षा, राहत-बचाव दलों को मुस्तैद रखने के निर्देश .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, कलेक्टर जयश्री जैन की उपस्थिति में अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ –

26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ जनहित में कार्य करने...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, कृषि विभाग ने किसानों को किया अलर्ट ..

धान की कटी फसल सुरक्षित रखने, खेतों में जल निकासी और पशुओं की सुरक्षा के लिए जारी किए दिशा-निर्देश .....

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

जनपद पंचायत सक्ती के प्रभारी सीईओ बने मोहनीश आनंद देवांगन, पदभार ग्रहण करते ही सुनी सचिवों की समस्याएं ..

वेतन विसंगति और सेवा संबंधी मामलों के निराकरण के लिए आवश्यक पहल का दिया भरोसा, पंचायत सचिवों ने किया स्वागत...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

फिंगरप्रिंट नहीं मिलने पर भी हितग्राहियों को मिलेगा राशन, वैकल्पिक व्यवस्था का है प्रावधान ..

बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण में परेशानी होने पर नॉमिनी या ओटीपी के जरिए भी प्राप्त किया जा सकता है राशन , खाद्य...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बडी खबर: प्रदेशभर में सघन वाहन जांच अभियान, 364 वाहनों पर कार्रवाई ..

दो दिनों में 4.81 लाख रुपए से अधिक का समन शुल्क वसूला, 5 वाहन जब्त; 19 के परमिट निरस्त करने...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, किसानों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता : कलेक्टर रेना जमील ..

60 उपार्जन केंद्रों में होगी धान खरीदी, छह नए केंद्रों में भी मिलेगी सुविधा , बिचौलियों पर रहेगी कड़ी निगरानी,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending