Connect with us

खबर बिलासपुर

शिक्षा के विकास से ही आएगा सुशासन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

Published

on

कुल उत्सव समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री ,

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया सादर नमन ,

विश्वविद्यालय की पत्रिका ‘कन्हार’ सहित कई प्रकाशनों का विमोचन ,

खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेताओं को बांटे पुरस्कार ..

बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यहां अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित छठवें कुल उत्सव समारोह में शामिल हुए। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया। छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में बनाए गए शहीद स्मारक पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें भी नमन किया। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि आज बहुत विशेष दिन है, आज पूरे प्रदेश में कार्यक्रम हो रहे हैं, सुशासन दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। उन्होंने श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के विकास से ही सुशासन आएगा। जितनी साक्षरता और शैक्षणिकता बढ़ेगी उतना ही सुशासन आएगा। मुख्यमंत्री साय ने विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित छत्तीसगढ़ी खेलकूद एवं संस्कृति पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की त्रैमासिक पत्रिका ‘कन्हार’ के नये अंक सहित विभिन्न प्रकाशनों का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, एवं कुलपति आचार्य अरूण दीवाकर नाथ वाजपेयी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय ने मां सरस्वती की छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। विश्वविद्यालय की कुलगीत का सम्मानपूर्वक गायन हुआ। मुख्यमंत्री ने जयंती पर अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनका नमन किया। उन्होंने कहा कि अटल जी सच्चे जननायक थे। सभी वर्ग में उनकी समान रूप से स्वीकार्यता थी। वे युगपुरूष थे। जटिल विषयों पर भी वे देशहित में त्वरित निर्णय लेते थे। देश के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होने कहा कि आज एक सप्ताह के भीतर प्रदेश की न्यायधानी में दूसरी बार आप सभी के बीच में खुद को पाकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। आज बताते हुए बहुत दुःख होता है कि शिक्षा के केंद्रों को पर्याप्त स्टाफ नहीं मिल पाया, इस व्यवस्था को सुधारने और छत्तीसगढ़ में शिक्षा जगत में बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। मैं एक मुख्यमंत्री होने के नाते कह सकता हूं कि शैक्षणिक संस्थानों में जिस सेटअप या जिन चीजों की आवश्यता है उन्हें पूरा करने का हम प्रयास करेंगे। आज हमारी सरकार प्रदेश के किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस का भुगतान करने जा रही है।

माननीय प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी में जितने भी वादे किए थे, वह सब पूरा करने की गारंटी हमारी है। हम हर वादे को पूरा करेंगे। साय ने कहा कि हम छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया की कहावत को चरितार्थ करेंगे। साय ने कहा कि पहली ही कैबिनेट में हमारी सरकार द्वारा 18 लाख आवासहीन गरीब परिवारों को आवास देने का निर्णय लिया गया, हम 5 साल में मोदी जी की गारंटी पूरी करेंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए कहा कि वे एक कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ एक ओजस्वी वक्ता औैर कवि हदय भी थे। वे अपनी राजनैतिक और व्यक्तिगत शुचिता के लिए भी जाने जाते थे। कुलपति आचार्य अरूण दीवाकर नाथ वाजपेयी ने स्वागत भाषण एवं प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने पौधे भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने इस अवसर पर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियों की जानकारी से समारोह को अवगत कराया। आभार ज्ञापन कुलसचिव शैलेन्द्र दुबे ने आभार ज्ञापन किया। इस अवसर पर संभागायुक्त केडी कुंजाम, आईजी अजय यादव, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी संतोष सिंह, नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति एलपी पटेरिया, सुन्दरलाल शर्मा विश्वविद्यालय के कुलपति वंशगोपाल सिंह, सीवी रमन यूनिवर्सिटी के कुलपति रविप्रकाश दुबे, पूर्व विधायक रजनीश सिंह, भूपेन्द्र सवन्नी, रामदेव कुमावत सहित बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, छात्र-छात्राएं एवं नागरिक गण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हेलीपेड पर आत्मीय स्वागत –

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बिलासपुर पहुंचने पर हेलीपेड पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। पंडित सुंदर लाल शर्मा विश्वविद्यालय हेलीपेड पर प्रमुख रूप से कुलपति आचार्य अरूण दीवाकर नाथ वाजपेयी, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, संभागायुक्त केडी कुंजाम, आईजी अजय यादव, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी संतोष सिंह, रामदेव कुमावत सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों ने गुलदस्ता भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने व्यायाम शाला, धनवंतरी प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र और ज्ञानपथ का किया लोकार्पण –

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अटल बिहारी विश्वविद्यालय, में आयोजित कुल उत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने धनवंतरी प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र, विश्वविद्यालय के प्रमुख मार्ग ज्ञानपथ सहित विश्विद्यालय परिसर में बनाए गए शहीद वीर नारायण सिंह व्यायाम शाला का लोकार्पण किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर पाली12 घंटे ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

बरसते पानी में घायल को रात 9:30 बाइक से 25 किमी दूर भेजा सक्ती अस्पताल, नगरदा पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल ..

गणेश विसर्जन विवाद में घायल संजय राठौर को मेडिकल के लिए सक्ती भेजा गया , पीड़ित का कहना—थाने में दो...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेशभर के स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री साय ..

शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय 26 सितंबर को रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम अंतर्गत खुसरुडेरा, अमलडीहा, धनेलीभाठा और डुमरपारा आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण .....

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों में गूंजा सेवा का संकल्प, ‘आंगन मिलन सेवा’ से माताओं-बच्चों को मिला अपनत्व ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने खुसरूडेरा, अमलडीहा और गढ़गोढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचकर लिया कार्यक्रम का जायजा .. पहले दिन...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

एसपी की ‘कड़ी समझाइश’ और चेतावनी बेअसर: सक्ती के हटरी चौक स्थित भवन में पड़ा छापा, 20 आदतन जुआरी 7.22 लाख के मशरूका के साथ गिरफ्तार ,

मौके से ही मिली मुचलके पर जमानत: पुराने जुआरीयों पर न पुलिस का खौफ दिखा, न ‘गुंडा एक्ट’ व ‘जिला...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, सामान्य से अधिक बारिश का आंकड़ा ..

प्रदेश में 100.1 प्रतिशत सामान्य वर्षा दर्ज, बलरामपुर में सामान्य से 69.4 प्रतिशत अधिक बारिश , बस्तर, कोंडागांव और नारायणपुर...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन ..

अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय .....

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

पेंशन प्रकरण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग के छह अधिकारी-कर्मचारी निलंबित ..

दिवंगत शिक्षक के वेतन निर्धारण का समय पर अनुमोदन नहीं कराने और लंबित पेंशन के संबंध में गलत जानकारी भेजने...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending