Connect with us

ख़बर रायपुर

पीएम जनमन योजना के क्रियान्वयन में सभी विभागों का समन्वय अत्यंत आवश्यक – बिस्वजीत दास उपमहानिदेशक, जनजातीय कार्य मंत्रालय ..

Published

on

पीएम जनमन योजना के लक्ष्यों को समयसीमा में करें पूर्ण: श्रीमती शम्मी आबिदी ..

रायपुर, प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन) योजना अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों को समयसीमा में पूरा करने के संबंध में जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के उपमहानिदेशक बिस्वजीत दास और आदिम जाति विभाग की आयुक्त श्रीमती शम्मी आबिदी की अध्यक्षता में प्रदेश के संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों के साथ आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए उपमहानिदेशक जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार बिस्वजीत दास ने कहा कि पीएम जनमन योजना विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के संर्वागीण विकास की दिशा में केन्द्र सरकार की एक महती योजना है। योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए सभी नोडल विभागों को एक साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है, तभी योजना के लक्ष्यों को पूर्णता से प्राप्त किया जाना संभव होगा। इसके लिए प्रत्येक पीवीटीजी बसाहट का पूर्णता से सर्वे किया जाना आवश्यक है, ताकि उस क्षेत्र विशेष में संबंधित सुविधाओं को पहुंचाया जा सके।

आयुक्त श्रीमती शम्मी आबिदी ने सभी नोडल अधिकारियों को पीएम जनमन योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के लिए समय-सीमा में काम करने पर जोर दिया। इस योजना के अंतर्गत आज नोडल अधिकारियों के साथ यह पहली बैठक थी। उल्लेखनीय है कि योजना के संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में 15 जनवरी को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने बैठक में उपस्थित नोडल अधिकारियों द्वारा उनके विभाग द्वारा अब तक इस संबंध में की गई कार्यवाही की जानकारी दी गई। श्रीमती आबिदी ने योजना के बेहतर प्रचार-प्रसार हेतु पीवीटीजी क्षेत्रों में स्थानीय बोली में प्रचार सामग्री वितरण पर जोर दिया।

उल्लेखनीय है कि योजना अंतर्गत 9 केन्द्रीय मंत्रालयों के माध्यम से 11 महत्वपूर्ण गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जाना है। इन गतिविधियों में पक्के घर का प्रावधान, पक्की सड़क, नल से जल-समुदाय आधारित पेयजल, छात्रावासों का निर्माण, मोबाइल मेडिकल यूनिट, आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से पोषण, बहुउद्देशीय केन्द्रों का निर्माण, घरों का विद्युतीकरण (ग्रिड तथा सोलर पावर के माध्यम से), वनधन केन्द्रों की स्थापना, इंटरनेट तथा मोबाइल सर्विस की उपलब्धता और आजीविका संवर्धन हेतु कौशल विकास शामिल हैं। इस योजना का मुख्य लक्ष्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों का संपूर्ण विकास करना है। इन सभी गतिविधियों का क्रियान्वयन मिशन मोड में तीन वर्ष की अवधि में पूर्ण कर सभी बसाहटों को आवश्यकतानुसार अधोसरंचनात्मक रूप से सुदृढ़ बनाना है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का हुआ शुभारंभ, 8 जून तक बहेगी भक्ति की गंगा ..

नगर के हटरी धर्मशाला में गूंजेगा भागवत अमृत, भागवत आचार्य पं. भोला शंकर तिवारी एवं कथा व्यास पं. कृष्णा तिवारी...

खबर खरसिया ..4 घंटे ago

मन की बात की 134वीं कड़ी सुनी गई, पीएम मोदी ने किसानों और स्थानीय उत्पादों की सराहना की ..

खरसिया के गांवों में सामूहिक रूप से सुनी गई ‘मन की बात’, किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा .. खरसिया,...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

ग्राम पाली में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार ..

कटिंग पहाड़ी के पास अवैध शराब निर्माण का भंडाफोड़, एक महिला गिरफ्तार तथा तीन आरोपी फरार, महिला भेजी गई जेल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मितानिनों ने लोगों को किया जागरूक, दिलाई तंबाकू त्यागने की शपथ ..

सक्ती, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के निर्देश तथा सिविल सर्जन डॉ. संतोष पटेल के मार्गदर्शन में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में जनगणना 2027 का प्रथम चरण सफलतापूर्वक पूर्ण, कलेक्टर ने जनगणना कार्य से जुड़े सभी का जताया आभार ..

मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य संपन्न, फरवरी 2027 में होगा जनसंख्या गणना का दूसरा चरण .. सक्ती, भारत सरकार द्वारा...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

🛑 बडी खबर: खेल मैदान निर्माण में उड़ती डस्ट बनी मुसीबत, ग्रामीणों ने उठाए स्वास्थ्य और पर्यावरण सुरक्षा पर सवाल ..

🛑 मसानियाखुर्द में धूल प्रदूषण से लोग परेशान, वन्य प्राणियों के जीवन पर भी मंडराया खतरा , 🛑 ग्रामीणों की...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महंगाई, खाद और डीजल संकट को लेकर सरकार पर बरसे अर्जुन राठौर, जन आंदोलन की दी चेतावनी ..

किसानों को पर्याप्त खाद-डीजल उपलब्ध कराए सरकार, नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन : अर्जुन राठौर .. सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़...

खबर रायगढ़3 दिन ago

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन कयाघाट ब्रिज और मरीन ड्राइव का किया निरीक्षण ..

विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर सड़क और भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा की .. रायगढ़, लोक निर्माण विभाग के सचिव...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

पीडब्ल्यूडी सचिव मुकेश बंसल का बड़ा फैसला : जांजगीर-चांपा और सक्ती में होंगे दो-दो संभाग, बरसात से पहले सड़क मरम्मत पूरी करने के निर्देश ..

जांजगीर-चांपा दौरे में पीडब्ल्यूडी सचिव की सख्ती : स्वीकृत कार्यों की जल्द निविदा, लापरवाह ठेकेदारों पर होगी ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई...

खबर बिलासपुर3 दिन ago

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा ..

अधिकारियों की बैठक लेकर काम में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा गुणवत्ता और समय-सीमा में पूर्णता सर्वोच्च प्राथमिकता .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending