ख़बर रायपुर
नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने मिलेंगे 30,870 रुपये ..

छत्तीसगढ़ के करीब 7,900 नगर सैनिकों को मिलेगा लाभ, प्रतिदिन 1,029 रुपये के मानदेय का प्रस्ताव ..
रायपुर, छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन और अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं में अपनी जिम्मेदारी निभाने वाले स्वयंसेवी नगर सैनिकों (होमगार्ड्स) के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर तथा गृह मंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में राज्य शासन ने नगर सैनिकों के मानदेय में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके तहत अब नगर सैनिकों को कुल 30,870 रुपये प्रतिमाह यानी 1,029 रुपये प्रतिदिन मानदेय दिए जाने का प्रस्ताव है। इस फैसले से प्रदेश के लगभग 7,900 नगर सैनिकों और उनके परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
मूल मानदेय 19,500 रुपये, महंगाई भत्ता 11,310 रुपये –
गृह विभाग द्वारा तैयार प्रस्ताव के अनुसार, नगर सैनिकों के मानदेय में मूल मानदेय के साथ महंगाई भत्ता और वर्दी धुलाई भत्ता शामिल किया गया है। प्रस्तावित व्यवस्था में मूल मानदेय 19,500 रुपये प्रतिमाह, 58 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता 11,310 रुपये तथा वर्दी धुलाई भत्ता 60 रुपये निर्धारित किया गया है। इस प्रकार कुल मानदेय 30,870 रुपये प्रतिमाह होगा।
वर्ष 2017 में 13,200 और 2023 में हुआ था 19,500 रुपये –
नगर सैनिकों के मानदेय में इससे पहले भी समय-समय पर वृद्धि की गई है। वर्ष 2017 में गृह विभाग के आदेश के तहत मानदेय में 3,200 रुपये की बढ़ोतरी करते हुए इसे 10,000 रुपये से बढ़ाकर 13,200 रुपये प्रतिमाह किया गया था। इसके बाद 30 मई 2023 को जारी आदेश के तहत 1 अप्रैल 2023 से प्रभावी मानदेय में 6,300 रुपये की वृद्धि की गई, जिससे यह बढ़कर 19,500 रुपये प्रतिमाह हो गया था।
महंगाई और सेवाओं में योगदान को देखते हुए निर्णय –
गृह विभाग ने वर्तमान परिस्थितियों, बढ़ती महंगाई, न्यायालय के निर्देशों तथा नगर सैनिकों द्वारा विभिन्न ड्यूटियों में निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका को ध्यान में रखते हुए मानदेय बढ़ाने की अनुशंसा की है। नगर सैनिक कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ अग्निशमन, आपदा प्रबंधन और अन्य आवश्यक सेवाओं में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
मानदेय में प्रस्तावित इस बढ़ोतरी से नगर सैनिकों को आर्थिक संबल मिलने के साथ उनके मनोबल में भी वृद्धि होने की उम्मीद है। इससे उनकी कार्यक्षमता और सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूती मिलने की संभावना है।

नगर सैनिकों ने मानदेय में वृद्धि की पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















