Connect with us

खबर रायगढ़

प्रकरण निराकृत होते ही करें अभिलेख दुरूस्तीकरण – कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ..

Published

on

.
आरबीसी 6-4 के प्रकरण में शीघ्रता से करें कार्यवाही ,

.
जाति प्रमाण पत्र के लिए किसी को ना भटकना पड़े ,

.
कलेक्टर गोयल ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक ..

.
रायगढ़, कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर गोयल ने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए ई-कोर्ट में पालन प्रतिवेदन, भूईया कार्यक्रम, भू-नक्शा संबंधित कार्यों की प्रगति में सत्यापित खातों की जानकारी लेते हुए डिजीटल हस्ताक्षर के प्रतिशत को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रकरणों के निराकृत होते ही अभिलेख दुरूस्तीकरण का कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलवार अभिलेख शुद्धता में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अविवादित, विवादित नामांतरण और अविवादित, विवादित बंटवारा, सीमांकन की समीक्षा की। उन्होंने तहसीलवार लक्ष्य प्रदान करते हुए कहा कि अविवादित प्रकरण शत-प्रतिशत पूर्ण होनी चाहिए। उन्होंने प्रत्येक तहसीलदारों को पटवारियों का सीमांकन की साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश दिए। पटवारियों द्वारा प्रकरणों में आवश्यक प्रगति नहीं लाने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर गोयल ने डायवर्सन प्रकरणों के प्रगति की जानकारी लेते हुए न्यायालयवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने भू-भाटक वसूली शत-प्रतिशत करने के निर्देश तहसीलदारों को दिए। उन्होंने राजस्व अभिलेखों में आधार सीडिंग, मोबाइल नंबर, जेण्डर प्रवृष्टि में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने भू-अर्जन प्रकरण के निराकरण व मुआवजा भुगतान के संबंध में समीक्षा करते हुए कहा कि अवार्ड आबंटित होने की पश्चात अनावश्यक लंबित नहीं होनी चाहिए, अवार्ड पारित होने के पश्चात अभिलेख दुरुस्ती का कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने लोक सेवा गारंटी अधिनियम, नजूल पट्टों का नवीनीकरण एवं वन संसाधन पत्रों के वितरण की भी समीक्षा की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर राजीव कुमार पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर धनीराम रात्रे, समस्त एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं राजस्व आधिकारी उपस्थित रहें।



प्राकृतिक आपदा एवं सड़क दुर्घटना के प्रकरणों में शीघ्रता से करें कार्यवाही ..

.कलेक्टर गोयल ने आरबीसी 6-4 अन्तर्गत जनहानि की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रकरण में नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अतिशीघ्र सहायता राशि प्रदान करने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने कहा कि संबंधितों को आरटीजीएस के माध्यम से उनके खाते में राशि प्रदान करें, इस कार्य में उन्हे तीसरे व्यक्ति की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सड़क दुर्घटना की समीक्षा करते हुए तहसीलवार राशि मांग पत्र बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी किसी व्यक्ति कि सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उन्हें तात्कालिक राशि के साथ ही पंचायत से अंत्येष्टि एवं उस व्यक्ति की बीमा से संबंधित जानकारी लेते हुए लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।

.
फरवरी अंतिम तक पूर्ण करें जाति प्रमाण पत्र जारी करने का कार्य ..

.कलेक्टर गोयल ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि बीईओ से समन्वय कर सभी बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि फरवरी अंतिम तक सभी बच्चों के जाति प्रमाण पत्र शत-प्रतिशत बनने चाहिए। इसमें बच्चों एवं उनके परिजनों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ अनुविभाग में जाति प्रमाण-पत्र बनाने में बेहतर कार्य हुए है, जहां प्रगति कम है वहां तेजी लाने के निर्देश दिये।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..11 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..11 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा1 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending