खबर सक्ती ...
कलेक्टर ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्र, बालक आश्रम और विभिन्न निर्माण कार्यो का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज जिले के स्वास्थ्य केंद्र सक्ती, मसनियाखुर्द, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालखरौदा, अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम मसनियाखुर्द और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम बुधवारी बाजार सक्ती के निर्माण कार्यो का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध दवाओं के स्टोरेज सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेते हुए स्वास्थ्य केन्द्रों में मौजूद मरीजो का हाल-चाल भी जाना। इसके साथ ही कलेक्टर ने अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम मसनियाखुर्द की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुये आवश्यक निर्देश दिये।


इसके साथ ही बसंत पंचमी और मातृ पितृ दिवस के अवसर पर बालक आश्रम मसनियांखुर्द में आयोजित कार्यक्रम में भी कलेक्टर शामिल हुई और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम बुधवारी बाजार सक्ती के निर्माण कार्यो का निरीक्षण करते हुये कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये है।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम सक्ती पंकज डाहिरे, जिला शिक्षा अधिकारी बी एल खरे सहित संबंधित अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..




















You must be logged in to post a comment Login