Connect with us

खबर बिलासपुर

रतनपुर में नवरात्र को लेकर प्रशासनिक बैठक आयोजित ..

Published

on


जोर – शोर से चल रही तैयारियां ,


9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक नवरात्र महोत्सव, आचार संहिता के चलते होंगे केवल धार्मिक कार्यक्रम ,


मेले की सफलता के लिए अधिकारियों को दी जिम्मेदारी ..


बिलासपुर, सिद्ध शक्तिपीठ मां महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट रतनपुर में चैत्र बासंती नवरात्रि पर्व 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में आवश्यक सुचारु व्यवस्था हेतु रतनपुर मंदिर परिसर में आवश्यक बैठक अपर कलेक्टर आरए कुरुवंशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा, ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे।

बैठक में नवरात्रि पर्व के सुचारू व्यवस्था हेतु विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी दिया गया। नवरात्रि पर्व के दौरान प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के कारण मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रमों के अलावा अन्य किसी भी प्रकार के कार्यक्रमों की अनुमति नहीं होगी। मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार के डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी। नवरात्रि पर्व में माता के दर्शन हेतु सप्तमी पदयात्रा से वापसी हेतु श्रद्धालुओं के लिए अतिरिक्त बस की व्यवस्था करने हेतु क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बिलासपुर को निर्देशित किया गया। रतनपुर नगर पालिका परिषद को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने एवं मंदिर में जाने वाले सड़कों, सार्वजनिक शौचालय की साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं गर्मी की मौसम को देखते हुए पानी टैंकर की अतिरिक्त व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में उपस्थित प्रशिक्षु आई पी एस अजय कुमार द्वारा नवरात्रि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस वालों को अतिरिक्त बल की व्यवस्था करने के साथ-साथ तीन सवारी वाहनों पर कार्यवाही एवं असामाजिक तत्वों को चिन्हांकित कर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। वाहन पार्किंग निर्धारित जगह में किया जाए और वाहन पार्किंग व्यवस्था हेतु एनसीसी के छात्रों की सेवाएं लिए जाने हेतु निर्देशित किया गया। लखनी देवी मंदिर के पास पर्याप्त बिजली की व्यवस्था किया जाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग को नवरात्रि पर्व के दौरान 24 घंटा आपातकाल चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने तथा एंबुलेंस की व्यवस्था किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। नवरात्रि पर्व के दौरान पर्याप्त विद्युत व्यवस्था तथा जनरेटर उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी विद्युत विभाग तथा लोकनिर्माण विभाग को पर्याप्त बेरिकेडिंग करने की जिम्मेदारी दी गयी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा द्वारा नवरात्रि पर्व के दौरान महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु विशेष व्यवस्था किए जाने हेतु पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया। आई एफ एस सत्यदेव शर्मा के द्वारा हेलीपेड में आवश्यक हेलीपेड एव बेरिकेडिंग हेतु निर्देश दिया गया। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी (रा) युगल किशोर उर्वशा द्वारा निर्माणाधीन सड़क के कार्य को आगामी 3 दिवस में पूर्ण करने एवं शहर की प्रतिष्ठित व्यवसायियों से सीसीटीवी कैमरा का एंगल मुख्य सड़क पर रखे जाने हेतु अपील की जिससे कि अप्रिय स्थिति में कानून व्यवस्था हेतु प्रशासन को आवश्यक सहयोग मिल सके।

बैठक में तहसीलदार, अतिरिक्त तहसीलदार, सी एम ओ, थाना प्रभारी रतनपुर तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में अंत में मां महामाया रतनपुर मंदिर कमेटी के पदाधिकारी अरुण शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापीत किया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..9 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..9 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा1 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending