खबर बिलासपुर
बड़ी खबर: शराबी शिक्षक बर्खास्त, स्टाफ नर्स निलंबित ..

कलेक्टर के अनुमोदन उपरांत दोनों कर्मचारियों की क्रमशः सेवा समाप्ति एवं निलंबन के आदेश किए जारी ..
बिलासपुर, शराब सेवन कर स्कूल में हुड़दंग मचाने वाले स्कूल शिक्षक संतोष कुमार केंवट को शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं लम्बे समय से अस्पताल से बिना अनुमति के गायब रहने वाली स्टाफ नर्स अनिता मरावी को निलम्बित कर दिया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण के अनुमोदन उपरांत दोनों कर्मचारियों की क्रमशः सेवा समाप्ति एवं निलंबन के आदेश जारी कर दिए गये हैं। स्कूल शिक्षक की सेवा समाप्ति का आदेश जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से और स्टाफ नर्स का निलंबन आदेश संयुक्त संचालक स्वास्थ्य बिलासपुर से आज जारी किए गए।
गौरतलब है कि मस्तुरी ब्लॉक के ग्राम मचहा में संतोष कुमार केंवट प्राथमिक स्कूल शिक्षक थे। उनके द्वारा 28 फरवरी को शराब सेवन कर स्कूल में हुड़दंग मचाया गया। घटना ने मीडिया में काफी सुर्खियां बटोरी थी। कलेक्टर के निर्देश पर श्री केंवट को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके विरूद्ध विभागीय जांच संस्थित की गई। इस संबंध में निलंबित शिक्षक का जवाब संतोषप्रद नहीं पाया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने सहायक शिक्षक संतोष कुमार केंवट को शासकीय सेवा से पदच्युत कर दिया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 की प्रावधानों के अंतर्गत दीर्घ शास्ति के अनुक्रम में यह कठोर कार्रवाई की है। इसी प्रकार मस्तुरी ब्लॉक के ही ग्राम लोहर्सी स्थित पीएचसी अस्पताल में पदस्थ स्टार्फ नर्स अनिता मरावी को निलंबित कर दिया गया है। सुश्री मरावी 5 फरवरी से लेकर 4 मार्च तक बिना अनुमति के अस्पताल से नदारद पाई गई। बीएमओ मस्तुरी ने इस आशय की रिपोर्ट संयुक्त संचालक को भेजकर कार्रवाई के लिए अनुशंसा की थी। निलंबन अवधि में सुश्री मरावी सीएमएचओ कार्यालय में अटैच रहेंगी। नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलते रहेगी।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login