Connect with us

Uncategorized

आयुष्मान योजना के 8 सौ करोड़ का भुगतान नहीं, इलाज बंद करेंगे अस्पताल ..

Published

on


रायपुर, 24 अप्रैल को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायपुर ब्रांच की सामान्य सभा में मुख्य रूप से आयुष्मान योजना के तहत अस्पतालों को पिछले कई महीनों से लंबित भुगतान को लेकर चर्चा हुई। सभी ने सर्वसम्मति से लम्बित भुगतान मिलने तक आयुष्मान योजना के तहत इलाज को बंद किये जाने पर सहमति जताई। आईएमए के सदस्य प्रदेश के अन्य शाखाओं से भी बातचीत करेंगे ताकि वित्तीय प्रबंधन के अभाव में सीमित काम करने या बंद करने पर विचार किया जा सके।

आई एम ए, रायपुर शाखा के पदाधिकारी पिछले 4 महीनों में स्वास्थ्य मंत्री, एसीएस से मुलाक़ात कर आयुष्मान योजना के तहत अस्पतालों के लम्बित भुगतान के बारे में अवगत करा चुका है। स्वास्थ्य मंत्री ने जल्द ही भुगतान का आश्वासन दिया था। लेकिन इस पर तीव्र गति का प्रयास नहीं किया गया, जिससे अस्पतालों मे इस योजना हेतु रोष है।

आई एम ए गरीब व ज़रूरतमंद लोगों के इलाज के लिए प्रतिबद्ध है? लेकिन? अनियमित भुगतान की वजह से कर्तव्य का पालन करने में दिक्कतें आ रही हैं। हरियाणा और गुजरात में अस्पतालों ने अनियमित भुगतान की समस्या होने के कारण आयुष्मान योजना से मरीज़ों का इलाज पूर्णतया बंद कर दिया है। आई एम ए ने दूरस्थ एवं कम सुविधा युक्त अस्पतालों में काम करने वाले सदस्यों को सलाह दी कि वो मरीज़ के इलाज करने में अपनी व्यावसायिक प्रतिबद्धता एवं इलाज की गुणवत्ता का ध्यान रखें।

आयुष्मान योजना में आ रही लगातार कठिनाइयों को लेकर प्रदेश स्तर के डॉक्टरों का एक प्रतिनिधिमंडल शासन स्तर पर अधिकारियों से मिलेगा। यह जानकारी हॉस्पिटल बोर्ड टुरू रायपुर के अध्यक्ष डॉ अनिल जैन, महासचिव डॉ दिग्विजय सिंह ने दी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

नंदनवन जू में 25 वर्षीय मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत ..

2012 में गुवाहाटी से लाई गई थी, वृद्धावस्था के कारण निधन; पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग ने दी अंतिम विदाई...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

वर्षों से फरार चार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, सक्ती पुलिस ने न्यायालय में किया पेश ..

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में कार्रवाई, अलग-अलग स्थानों से पतासाजी कर पकड़े गए वारंटी .. सक्ती, जिले में...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत 27 अक्टूबर को सक्ती आएंगे नाना पटोले ..

डॉ. चरणदास महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर सहित कांग्रेस नेताओं ने कार्यक्रम की तैयारी और स्थल चयन को...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

धान खरीदी की तैयारियों की कलेक्टर जयश्री जैन ने की समीक्षा, रकबे में अंतर वाले किसानों की बनेगी सूची ..

ग्राम पंचायतों में मुनादी और घर-घर संपर्क कर किसानों को दी जाएगी जानकारी, समय-सीमा में रकबा मिलान के निर्देश .....

खबर राजनांदगांव ..16 घंटे ago

बडी खबर: साड़ी पहनकर AK-47 से हर्ष फायरिंग पर घिरीं ‘लेडी सिंघम’, आईजी ने मांगा स्पष्टीकरण ..

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन के दौरान की थी हर्ष फायरिंग , पुलिस मुख्यालय ने मामले को लिया...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

बिना रेरा पंजीयन भूखंडों की बिक्री पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई, सालासार विहार के प्रमोटर पर 25 लाख रुपये का जुर्माना ..

रायपुर जिले मे स्थित सालासार विहार परियोजना में नियमों के उल्लंघन पर प्राधिकरण की सख्ती , रेरा अधिनियम की धारा...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दशहरा महोत्सव को सफल बनाने में राजकुमार अग्रवाल (राजू भैया) की रही अहम भूमिका ..

जन्मदिन पर मारवाड़ी युवा मंच के साथियों ने उनके निवास पहुंचकर दी बधाई, केक काटकर मनाया उत्सव , विजयादशमी महोत्सव...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने मिलेंगे 30,870 रुपये ..

छत्तीसगढ़ के करीब 7,900 नगर सैनिकों को मिलेगा लाभ, प्रतिदिन 1,029 रुपये के मानदेय का प्रस्ताव .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

वीर जवानों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान से छत्तीसगढ़ में शांति और सुरक्षा का नया अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने अमर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया सम्मान , नक्सलवाद के...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया गया सम्मान ..

बिलासपुर, 2री वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सकरी में आज पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending