खबर कोरबा
मतदान दलों के बैंक खाते में हस्तांतरित की गई मानदेय की राशि ..

तत्काल मानदेय पाकर मतदान दलों ने जताई खुशी ..
कोरबा, लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत कोरबा जिले में मतदान कराने वाले मतदान दलों को मतदान के दूसरे दिन ही मानदेय का भुगतान उनके बैंक खाते में कर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने इस संबंध में पूर्व से ही निर्देशित किया था कि मतदान कराकर लौटने के पश्चात् मतदान दलों को मानदेय का भुगतान अगले दिन किया जाए। जिला निर्वाचन कार्यालय कोरबा द्वारा 07 मई को मतदान दल में शामिल रामपुर विधानसभा के 1106, कोरबा विधानसभा के 1028, पाली-तानाखार विधानसभा के 1219, कुल 3353 पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी 01, मतदान अधिकारी 02 और मतदान अधिकारी 03 सहित रिजर्व में शामिल दल के बैंक खाते में आज 08 मई को मानदेय की राशि हस्तांतरित कर दी गई है। कोरबा जिले के अधिकारी-कर्मचारी जिनकी ड्यूटी मरवाही विधानसभा क्षेत्र में लगी थी, उन मतदान दलों के अधिकारी-कर्मचारियों की जानकारी मांगी गई है। एक-दो दिन के भीतर इन मतदान दलों के खातों में राशि हस्तांतरित कर दी जाएगी। निर्वाचन कार्यालय से तत्काल मानदेय की राशि प्राप्त होने पर मतदान दलों में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों ने खुशी जताई है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..




















You must be logged in to post a comment Login