Connect with us

खबर कोरबा

ईवीएम मशीनें स्ट्रांग रूम में हुईं जमा, स्ट्रांग रूम किया गया सील ..

Published

on


सुरक्षित लौटे मतदान दल, आजसुबह तक अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहे ड्यूटी पर ,


राजनीतिक दल के प्रतिनिधि रहे उपस्थित ..


कोरबा, लोकसभा निर्वाचन के लिए कोरबा संसदीय क्षेत्र में शामिल कोरबा जिले की चारों विधानसभाओं के सभी मतदान केंद्रों से मतदान दलों की सुरक्षित वापसी हो गई है।

06 मई को रवाना हुए सभी मतदान दल कल 07 मई देर रात तक आईटी कालेज पहुंचते रहे। मतदान दलों के आईटी कॉलेज पहुंचने के बाद ईवीएम मशीनों को जमा करने, विभिन्न प्रपत्रों एवं जानकारियों का मिलान करने के बाद सीलबंद मशीनों को चारों विधानसभावार स्ट्रांगरूम में रखा गया है। मशीनों एवं अन्य सामानों को जमा कराने में प्रेक्षक प्रेमसिंह मीणा, कलेक्टर अजीत वसंत सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी आजसुबह तक आईटी कालेज में तैनात रहे। कटघोरा एवं पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम को भी कटघोरा के शासकीय मुकुटधर कॉलेज से आईटी कॉलेज कोरबा लाया गया। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष स्ट्रांग रूम में सभी मशीनों को रखकर स्ट्रांग रूम सील किया गया। इस सम्पूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।

अब यह स्ट्रांग रूम 04 जून को मतगणना के दिन ही राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों और अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में खोले जायेंगे। स्ट्रांग रूमों में रखी गई ईवीएम मशीनों की चाक-चौबंद सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

चारों स्ट्रांगरूमों के बाहर परिसर पर फोकस किये हुए सीसीटीवी कैमरों से किसी भी गतिविधि पर बारीक नजर रखी जायेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर46 मिनट ago

गुरु का आशीर्वाद ही मेरी जनसेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

मुख्यमंत्री लैलूंगा के ग्राम भुईयांपानी में आयोजित दीप महोत्सव में हुए शामिल , गुरुदेव स्वामी धनपती पंडा जी की स्मृति...

खबर रायगढ़2 घंटे ago

🚨 झाड़-फूंक से शादी और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म ..

🚨 आरोपी ने महिला को नींद की दवा पिलाकर दिया वारदात को अंजाम, आरोपी के साथ साजिश में शामिल महिला...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 घंटे ago

मारपीट और अभद्रता से आहत महिला कमांडो पहुंचीं एसपी बंगले, न्याय की लगाई गुहार ..

एसपी ने गंभीरता से सुनी शिकायत, आरोपियों के खिलाफ शीघ्र वैधानिक कार्रवाई का दिया आश्वासन .. जांजगीर-चांपा, जिले के नवागढ़...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 घंटे ago

दीपावली के दौरान जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, चार जुआरी गिरफ्तार ..

ग्राम कुरदा में ताश के पत्तों पर लग रहा था रुपये-पैसों का दांव, जुआरीयो से नकद रुपये जब्त .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

एक दीपक पितरों के नाम से रोशन हुए सक्ती के दोनों मुक्तिधाम ..

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की अनूठी पहल, दीपावली की रात पितरों की स्मृति में जलाए दीप, मुक्तिधाम दीपों की...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार ..

कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाखों शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय —मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी — मुख्यमंत्री साय...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम ..

राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न , अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल विधायी प्रक्रियाओं और विभिन्न तकनीकी...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील ..

धान खरीदी पोर्टल, एग्रीस्टैक और डिजिटल क्रॉप सर्वे को किया जाएगा एकीकृत, किसानों को नहीं देनी होगी बार-बार जानकारी ,...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

अब खाद के लिए दुकानों में कतार लगाने से मिलेगी मुक्ति, मोबाइल से मिलेगा ई-टोकन ..

सक्ती जिले में एफएफएस ऐप के जरिए खाद उठाव की नई व्यवस्था शुरू, पारदर्शी वितरण के साथ कालाबाजारी पर लगेगी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending