Connect with us

खबर रायगढ़

बड़े लक्ष्य प्राप्ति के लिए दूरगामी सोच एवं रणनीति के साथ करें पढ़ाई: ओपी चौधरी ..

Published

on

रायगढ़ में शुरू होगा प्रयास आवासीय विद्यालय, प्रतियोगी परीक्षाओं की कर सकते हैं निःशुल्क तैयारी ,

प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में हुए शामिल वित्त मंत्री ,

प्रतियोगी परीक्षाओं एवं शासन की छात्रोपयोगी योजनाओं से संबंधित कैरियर मार्गदर्शिका पुस्तक का किया वितरण ..

रायगढ़, वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज रायगढ़ में साहू समाज द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने समाज के 84 प्रतिभावान बच्चों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दूरगामी सोच और रणनीति बनाकर पढ़ाई करें, जिससे बड़े-बड़े लक्ष्य की प्राप्ति हो सकती है। उन्होंने कहा कि केवल डिग्री हासिल करने के लिए पढ़ाई न करें। अपने भविष्य के स्पष्ट लक्ष्य एवं व्यक्तित्व के विकास में कामयाबी हासिल करने के लिए पढ़ाई करें। उन्होंने सभी बच्चों को कहा कि यह चार से पांच साल आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसमें अच्छी तरह से पढ़ाई करें ताकि आपका भविष्य बन सके।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि आज के दौर में काफी प्रतिस्पर्धा का माहौल है, कभी निराश और हताश न होकर अपने प्लान ए के साथ-साथ प्लान बी एवं सी भी तैयार रखे। केवल सरकारी नौकरी के फेर में ही न रहे आप। आज भारत विकासशील से विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर हो रहा है। यहां अलग-अलग क्षेत्र में कैरियर के विभिन्न अवसर तैयार हो रहे है। आपको उस अवसर को प्राप्त करने के लिए तैयार होना होगा। इस दौरान उन्होंने सफल लोगों के संघर्ष की भी जानकारी साझा की।

मंत्री चौधरी ने कहा कि आगामी माह में रायगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय प्रारंभ हो जायेंगे। जिसमें बेहतर शिक्षा के साथ विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारियां कर सकते है। इसी प्रकार प्रदेश में 22 नालंदा परिसर प्रारंभ किए जायेंगे, जिसमें रायगढ़ भी शामिल है। साथ ही हार्टीकल्चर कॉलेज की भी स्वीकृत हो चुका है। हम सब रायगढ़ के विकास के लिए कार्य कर रहे है, यह सब आप सभी के सहयोग से संभव हो पाया है। इस अवसर पर साहू समाज के पदाधिकारी, सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव, सीएसपी आकाश शुक्ला सहित समाज के प्रतिभावान बच्चे एवं गणमान्य नागरिक शामिल थे।

कैरियर मार्गदर्शिका का किया वितरण –

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने उच्च शिक्षा, छात्रवृत्ति, शासकीय नौकरी के लिए आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं एवं शासन की छात्रोपयोगी योजनाओं से संबंधित कैरियर मार्गदर्शिका पुस्तक का वितरण किया। उन्होंने कहा कि कैरियर मार्गदर्शिका आपको उच्च शिक्षा से संबंधित जिज्ञासा का समाधान करने के साथ ही सामान्य ज्ञान को पूर्ण करने में सहायक होगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...34 मिनट ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सक्ती में विशाल रक्तदान शिविर ..

एमसीएच अस्पताल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, आमजन एवं सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक सहभागिता की...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सक्ती संभाग में बिजली बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई, 128 कनेक्शन काटे ..

18 टीमों ने चलाया मास डिस्कनेक्शन अभियान, 28.85 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली .. सक्ती, विद्युत बकायादारों के खिलाफ...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

गोल्फ के नक्शे पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

नवा रायपुर ओपन की ट्रॉफी का अनावरण, मुख्यमंत्री ने खुद गोल्फ खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह , 132 प्रोफेशनल गोल्फर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महतारी वंदन योजना ने रानी कर्मवीर को दिया आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की राह हुई आसान ..

सुकन्या समृद्धि योजना में बचत कर बेटी के भविष्य को संवार रहीं, अन्य महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दुर्घटना में मछुआरे की मौत, परिवार को मिला 5 लाख का बीमा सहारा ..

समूह दुर्घटना बीमा योजना से स्वर्गीय महेन्द्र श्रीवास की पत्नी शारदा श्रीवास के खाते में पहुंची सहायता राशि .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा, चालक पर 10 हजार का जुर्माना ..

ब्रीथ एनालाइजर जांच में पकड़ा गया चालक, न्यायालय ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 में सुनाई सजा .. सक्ती,...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

बडी खबर: H1N1/मौसमी इन्फ्लुएंजा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी ..

सभी शासकीय एवं निजी स्वास्थ्य संस्थानों को सतर्कता के निर्देश .. जांजगीर-चांपा, मौसमी इन्फ्लुएंजा (H1N1 सहित) के प्रकरणों को ध्यान...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प के बीच अफसरों को लंबित मामलों की याद, जनदर्शन में फिर उमड़ी फरियाद ..

17 सितंबर से अभियान शुरू, कलेक्टर ने अधिकारियों को दी समयबद्ध निपटारे की हिदायत; जनदर्शन में 24 आवेदन, सड़क से...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का महाअभियान बनाने कलेक्टर की अपील ..

17 सितंबर की शाम 7 बजे घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’, जिलेभर में होगा वृहद दीप प्रज्वलन .. सक्ती, केंद्र...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending