Connect with us

ख़बर रायपुर

प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह ने अधिकारी-कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों से की चर्चा ..

Published

on

संघों की मांगों का परीक्षण कराकर आवश्यक कार्यवाही का दिया आश्वासन ..

रायपुर, प्रमुख सचिव तथा राज्य शासन के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगों की समीक्षात्मक प्रक्रिया आरंभ करने एवं मार्ग प्रशस्त करने गठित समिति की अध्यक्ष श्रीमती निहारिका बारिक सिंह ने आज मंत्रालय में विभिन्न मान्यता प्राप्त पंजीकृत अधिकारी-कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष कमल वर्मा, उपाध्यक्ष नंदलाल चौधरी, महासचिव अविनाश तिवारी और छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जी आर चंद्रा शामिल हुए।
प्रमुख सचिव श्रीमती अधिकारियों-कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के संबंध में चर्चा कर मांग पत्र एवं आवेदन लिया। प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारीक सिंह ने विभिन्न स्तरों पर इनका परीक्षण कराकर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

प्रमुख सचिव और विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों के बीच बैठक में प्रदेश के शासकीय सेवकों एवं पेंशनरों को केन्द्र के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता दिए जाने और जुलाई-2019 से लंबित महंगाई भत्ते के एरियर्स को भविष्य निधि खाते में समायोजित किए जाने के साथ ही राजपत्रित अधिकारियों के सर्वोत्तम हित में एक राज्य-एक भर्ती नियम प्रणाली लागू किए जाने, आई.ए.एस. अवार्ड हेतु एलायड सर्विसेस के अधिकारियों को एक तिहाई पदों पर अवसर प्रदान किए जाने, विभिन्न विभागों में विभागाध्यक्ष के पदों पर विभागीय संवर्ग के अधिकारियों की पदोन्नति कर पदस्थ किए जाने तथा शासकीय सेवकों को चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान क्रमशः 8,16, 24 एवं 32 वर्ष में दिए जाने के संबंध में चर्चा की गई।

बैठक में राजपत्रित अधिकारियों के गोपनीय प्रतिवेदन व अचल संपत्ति विवरण ऑनलाइन किए जाने पर चर्चा की गई, ताकि समय पर पदोन्नति एवं समयमान वेतनमान का लाभ मिल सके। शासकीय सेवकों एवं पेंशनरों के लिए स्वास्थ्य सुविधा हेतु राज्य के मान्यता प्राप्त चिकित्सालयों से कैशलेस इलाज की सुविधा दिए जाने, मध्यप्रदेश की तरह छत्तीसगढ़ के शासकीय सेवकों को अर्जित अवकाश नगदीकरण 240 दिन के स्थान पर 300 दिवस किए जाने, राजपत्रित अधिकारियों द्वारा गठित संचालनालयीन राजपत्रित अधिकारी गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित, रायपुर को नवा रायपुर में रियायती दर पर भूमि आबंटित किए जाने, राज्य सरकार के अंतर्गत विभिन्न विभागों में कार्यरत तकनीकी अधिकारियों की सेवाएं सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अधीन लेते हुए संचालक स्तर तक का तकनीकी पद निर्मित किए जाने, शासकीय सेवकों को समय पर पदोन्नति एवं समयमान वेतनमान का लाभ दिए जाने, पूर्व कमिश्नर कार्यालय के समान समस्त विभागों के संभागीय कार्यालय स्थापित किए जाने और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को अन्य प्रशासनिक विभागों में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ नहीं करते हुए उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग अथवा राजस्व विभाग में ही पदस्थ किए जाने के संबंध में भी बैठक में चर्चा की गई।

प्रमुख सचिव और अधिकारी-कर्मचारी संघों की बैठक में मंत्रालय की भांति सभी विभागों के विभागीय सेट-अप पुनरीक्षित किए जाने, बैकलॉग एवं सेवानिवृत्ति से रिक्त पदों की भर्ती तत्काल किए जाने, पशुधन विकास विभाग में तृतीय समयमान वेतनमान हेतु 15 अंक के स्थान पर 12 अंक निर्धारित किए जाने, प्रदेश के शासकीय सेवकों को केन्द्र के समान गृह भाड़ा भत्ता दिए जाने, प्रदेश सरकार द्वारा वेतन विसंगति एवं अन्य मुद्दों के लिए गठित पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक किए जाने, मंत्रालय की भांति संचालनालय में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों को समान सुविधाएं दिए जाने, पेंशनरों को त्वरित पेंशन भुगतान हेतु 23 वर्षों से लंबित राज्य पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49(6) को विलोपित किए जाने तथा विभागाध्यक्ष कार्यालयों में पदस्थ राजपत्रित अधिकारियों को मंत्रालय प्रवेश हेतु अस्थायी पास जारी किए जाने के संबंध में भी चर्चा की गई।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर पाली31 मिनट ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में शक्ति दाई शिक्षण समिति की कार्यकारिणी का पुनर्गठन ..

शिवकुमार चौहान अध्यक्ष, बिहारी लाल नवलानी सचिव निर्वाचित .. पाली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पाली में शक्ति दाई...

ख़बर रायपुर48 मिनट ago

मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रमुख विषयों और उत्कृष्ट पहलों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

राज्योत्सव-2026 की तैयारियां तेज, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन बने नोडल अधिकारी ..

2 नवंबर को कलेक्ट्रेट के समीप मैदान में होगा जिला स्तरीय आयोजन, कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

पीवी ऐप सर्वे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हर खेत और खसरे की सही प्रविष्टि सुनिश्चित करें: अपर कलेक्टर भगत ..

दूरस्थ खेतों में पहुंचकर परखी सर्वे की गुणवत्ता, धान खरीदी केंद्रों की तैयारियों का भी लिया जायजा .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती मे ऑपरेशन ‘बॉज’ के तहत पुलिस की बडी कार्रवाई, तीन स्थायी वारंटी गिरफ्तार ..

न्यायालय में पेशी के बाद तीनों को भेजा जेल, फरार वारंटियों की धरपकड़ जारी .. सक्ती, जिले में लंबे समय...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

भाजपा मंडल भौथिया की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर ..

पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कोरबा प्रभारी कृष्णकांत चंद्रा ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन विस्तार का मंत्र , मंडल प्रभारी रामनरेश यादव...

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

हवाई फायरिंग विवाद के बीच SP अंकिता शर्मा के समर्थन में उतरे अवधेशानंद गिरी महाराज ..

शस्त्र पूजन को बताया नारी शक्ति, सांस्कृतिक स्वाभिमान और कर्तव्यनिष्ठा का प्रेरक आदर्श, सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नंदनवन जू में 25 वर्षीय मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत ..

2012 में गुवाहाटी से लाई गई थी, वृद्धावस्था के कारण निधन; पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग ने दी अंतिम विदाई...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

वर्षों से फरार चार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, सक्ती पुलिस ने न्यायालय में किया पेश ..

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में कार्रवाई, अलग-अलग स्थानों से पतासाजी कर पकड़े गए वारंटी .. सक्ती, जिले में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत 27 अक्टूबर को सक्ती आएंगे नाना पटोले ..

डॉ. चरणदास महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर सहित कांग्रेस नेताओं ने कार्यक्रम की तैयारी और स्थल चयन को...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending