Connect with us

खबर सक्ती ...

जिले में इस वर्ष आम के बेहतर उत्पादन की संभावना ..

Published

on

उद्यानिकी विभाग ने किसानों को दी आवश्यक सलाह ..

सक्ती, जिले के शासकीय उद्यान रोपणियों एवं गांवों की अमराइयों में इन दिनों आम के बौरों की सुगंध फैलने लगी है। पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष आम के पेड़ों पर मंजरियां अधिक सघन, स्वस्थ और प्रचुर मात्रा में दिखाई दे रही हैं। जिले में आम की प्रमुख प्रजातियां दशहरी, चौसा, आम्रपाली एवं लंगड़ा के पेड़ इन दिनों पूरी तरह फूलों से आच्छादित हैं। अनुकूल मौसम और बेहतर मंजरियों की स्थिति को देखते हुए इस वर्ष आम के अच्छे उत्पादन की संभावना व्यक्त की जा रही है।

उद्यानिकी विभाग द्वारा किसानों को आम की बेहतर उपज के लिए आवश्यक सलाह दी जा रही है। विभाग के अनुसार यदि किसान समय-समय पर उचित प्रबंधन अपनाएं, तो आम की उपज में लगभग 20 से 30 प्रतिशत तक वृद्धि की जा सकती है। किसानों को अपने बगीचों का नियमित निरीक्षण करते रहना चाहिए, ताकि रोग एवं कीट-व्याधि के प्रकोप को समय रहते नियंत्रित किया जा सके। बौर आने की अवस्था में सिंचाई रोक देनी चाहिए और तब तक पानी नहीं देना चाहिए जब तक फूल पूरी तरह न खिल जाएं। अधिक सिंचाई करने से नई पत्तियां निकलने लगती हैं, जिससे बौर झड़ने की संभावना बढ़ जाती है। जब आम के फल मटर के दाने के आकार के हो जाएं, तब हल्की सिंचाई शुरू कर मिट्टी में नमी बनाए रखना उचित होता है।

फूल खिलने की अवस्था में कीटनाशकों का छिड़काव नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे परागण करने वाले कीटों एवं मधुमक्खियों को नुकसान पहुंच सकता है। यदि मैंगो हॉपर कीट का प्रकोप अधिक हो तो शाम के समय इमिडाक्लोप्रिड का छिड़काव किया जा सकता है। बौर पर सफेद पाउडर जैसे लक्षण दिखाई देने पर यह पाउडरी मिल्ड्यू रोग का संकेत हो सकता है, जिसकी रोकथाम के लिए घुलनशील गंधक का छिड़काव लाभकारी होता है। वहीं बौर पर काले धब्बे दिखाई देने पर एंथ्रेक्नोज रोग की आशंका रहती है, जिसके नियंत्रण के लिए कार्बेन्डाजिम या कॉपर ऑक्सीक्लोराइड का छिड़काव करना चाहिए। फूलों के झड़ने को रोकने और फल सेटिंग में सुधार के लिए बोरान एवं पोटेशियम नाइट्रेट का छिड़काव लाभदायक माना जाता है। जब फल मटर के दाने के बराबर हो जाएं, तब प्लानोफिक्स हार्मोन का छिड़काव करने से फलों का गिरना कम किया जा सकता है। उद्यानिकी विभाग ने किसानों से इन सलाहों का पालन करने की अपील की है, ताकि आम के उत्पादन में वृद्धि हो सके।

अधिक जानकारी के लिए किसान नजदीकी उद्यानिकी विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..1 सप्ताह ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 सप्ताह ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़1 सप्ताह ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending