Connect with us

खबर सक्ती ...

स्व. संतोष अग्रवाल की स्मृति में 5 नवंबर को सक्ती में विशाल नि:शुल्क नेत्र रोग एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ..

Published

on

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा चिकित्सा परामर्श और उपचार ..

सक्ती, स्व. संतोष अग्रवाल (प्रियंका मोबाइल) की स्मृति में आगामी 5 नवंबर 2024 को विशाल जिलास्तरीय नि:शुल्क नेत्र रोग निदान एवं मोतियाबिंद जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सक्ती के सामुदायिक भवन, कॉलेज के पास, सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। इसमें एम.जी.एम. नेत्र संस्थान, रायपुर और अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर के ख्यातिलब्ध चिकित्सा विशेषज्ञ मरीजों का नि:शुल्क उपचार एवं मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

शिविर में बी.पी., शुगर और ब्लड टेस्ट जैसी नि:शुल्क सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। शिविर का आयोजन राजकुमार अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल और समस्त खरकिया परिवार, सक्ती द्वारा किया जा रहा है।

विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति मे –

शिविर में डॉ. अभिषेक कौशले (एमबीबीएस सिम्स, एमडी मेडिसिन), डॉ. अमोल पड़ेगांवकर (सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञ), डॉ. व्ही. अरविन्द (न्यूरो सर्जरी विशेषज्ञ), डॉ. योगेश कोटवानी (कान, नाक, गला विशेषज्ञ), डॉ. मंदार गोकटे (मधुमेह एवं हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ. आकाश गर्ग (लीवर रोग विशेषज्ञ) और डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल (डेंटल सर्जन) जैसे विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे।

मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा –

शिविर में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों के लिए नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन की व्यवस्था है। मरीजों को ऑपरेशन के लिए राशन कार्ड और आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। शिविर में पहुंचे मरीजों को रायपुर स्थित एमजीएम अस्पताल में नि:शुल्क बस सेवा के माध्यम से ले जाया जाएगा और ऑपरेशन के बाद पुनः सक्ती पहुंचाया जाएगा।

नि:शुल्क सुविधाएं और पंजीयन –

आने-जाने, रहने और भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था शिविर में की गई है। पंजीकरण के लिए रितेश अग्रवाल (9300730731), मनीष कथुरिया (7000863563), आकाश अग्रवाल (9300792687), अनमोल गर्ग (8234079719), बंटी अग्रवाल (9981630707), आदित्य अग्रवाल (9301550255) या एमजीएम हॉस्पिटल रायपुर के मनीष (6264523310) से संपर्क किया जा सकता है।

सक्ती की आन बान शान ग्रुप एवं बिहान हॉस्पिटल, सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार का आयोजन में विशेष सहयोग रहेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा5 घंटे ago

हरेली महोत्सव में डॉ. चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की ..

डॉ. महंत बोले—अपनी संस्कृति को बचाना ही अपनी पहचान और अस्मिता को बचाना है .. कोरबा, छत्तीसगढ़ के प्रथम एवं...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

हरेली के पावन अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के नवीन शासकीय आवास के गृह प्रवेश समारोह में शामिल हुए...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

🔸 हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी ..

🔸 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कृषि औजारों और गौवंश की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा और भरपूर फसल...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सौतेली मां की हत्या के आरोपी को बाराद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल ..

सक्ती, बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम दुरपा में सौतेली मां की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...

खबर अकलतरा ..1 दिन ago

वीर जवानों के नाम बांधी जाएगी राखी, छात्राओं ने सौंपे रक्षासूत्र ..

वेल विशर फाउंडेशन का “एक राखी वीर जवानों के नाम” अभियान, नरियरा में हुआ आयोजन .. अकलतरा, क्षेत्र की अग्रणी...

खबर कोरबा1 दिन ago

14 अगस्त को “भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” कार्यक्रम आयोजित ..

“भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” पर भारत विभाजन से प्रभावित हुए लोगों के साहस, संघर्ष एवं बलिदान को करेंगे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

‘‘एक रक्षा सूत्र जवानों के नाम’’ अभियान के तहत सक्ती पहुंची भारतीय सेना की आर्मी वैन ..

महिला मोर्चा, मारवाड़ी महिला मंच और स्काउट-गाइड सहित छात्र-छात्राओं ने जवानों को बांधी राखी, सैनिकों के लिए भेजे रक्षा सूत्र...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जिले में अब तक 714.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 1.7 मिमी बारिश, मालखरौदा में सबसे अधिक 844.9 मिमी वर्षा .. सक्ती, सक्ती जिले में चालू...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायतों में आयोजित होगा उल्लास महा – चौपाल ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में साक्षरता एवं जनजागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन .. सक्ती, स्वतंत्रता...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर-एसपी की उपस्थिति में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित ..

जिले मे कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने आपसी को- ऑर्डिनेशन से बेहतर काम करे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending