Connect with us

ख़बर रायपुर

एक परिवार की तीन पीढ़ी को मिल रहा महतारी वंदन योजना का लाभ ..

Published

on

परिवार ने की पांच बेटियों की शिक्षा से शादी तक की प्लानिंग ,

राज्य की 70 लाख महिलाओं को दी जा चुकी है अब तक 5878 करोड़ 37 लाख की राशि ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और आर्थिक संबल का एक बड़ा जरिया बन गया है, छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में महतारी वंदन योजना से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बल मिल रहा है। कबीरधाम जिले के बोडला विकासखंड के ग्राम भोंदा निवासी मरार पटेल का संयुक्त परिवार आज हितग्राही परिवारों के लिए प्रेरणा है। इस परिवार में सदाराम पटेल, उनके छोटे भाई रामकुमार पटेल सपत्नीक, बेटों, बहुओं और पोते-पोतियों के साथ रहते हैं। इस परिवार के तीन पीढ़ियों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। महतारी वंदन योजना से यह परिवार आर्थिक मजबूती हासिल कर बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए ठोस योजनाएं भी बना रहा है।

संयुक्त परिवार की सशक्त कहानी –

सदाराम पटेल और उनकी पत्नी श्रीमती सुखबती पटेल के दो बेटे और बहुएं हैं। बड़ी बहू श्रीमती दिलेश्वरी (पति गीताराम) और उनके तीन बच्चे बरखा, अंजू और प्रभा। दूसरी बहु श्रीमती मनीषा (पति जगियाराम) और उनका बेटा मिंताशु है। सदाराम के छोटे भाई रामकुमार पटेल और उनकी पत्नी श्रीमती बीरझा बाई के भी दो बेटे और बहुएं हैं। बड़ी बहू श्रीमती अनिता (पति नरेन्द्र) जिनके दो बेटे और एक बेटी हैं। इसी तरह दूसरी बहु श्रीमती गनेशिया (पति फगियाराम) और उनकी एक बेटी है।

सुकन्या समृद्धि और ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना में निवेश के लिए मन बनाया –

परिवार की बहुओं और माताओं ने महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने योजना से मिलने वाली राशि को बेटियों की शिक्षा और शादी के लिए उपयोग करने का मन बनाया है। उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना और ग्रामीण डाक जीवन बीमा में लाभकारी योजना में निवेश का निश्चय किया है। उनका कहना है कि इस योजनाओं से बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सकेगा। योजनाएं 2039-40 तक उनके बच्चों के भविष्य के लिए आर्थिक रूप से सहायक साबित होंगी। पटेल परिवार की बहुएं श्रीमती सुखबती पटेल और श्रीमती बीरझा बाई ने बताया, “महतारी वंदन योजना ने हमें आत्मनिर्भर बनने और अपने बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में काम करने का विश्वास दिया है। परिवार के भी का मिला कर हर माह 6 हजार रुपए की अतिरिक्त आय से हमारा जीवन स्तर बेहतर और खुशहाल होने लगा है। पांच साल में यह राशि 3.60 लाख तक पहुंच जाएगी।” हमे पूरा विश्वास है कि यह योजना आगे भी चलते रहेगी।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना का शुभारंभ एक मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था, जिसका उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, आर्थिक स्वावलंबन और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इसके अंतर्गत 21 वर्ष से अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को एक-एक हजार रूपए की मासिक आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना के तहत अब तक राज्य की महिलाओं को कुल 5878 करोड़ 37 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।

महतारी वंदन योजना ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही उनके परिवारों को आर्थिक स्थिरता प्रदान की है। यह योजना न केवल वर्तमान की आवश्यकताओं को पूरा कर रही है, बल्कि भविष्य के लिए भी मजबूत आधार तैयार कर रही है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सक्ती में दवा दुकानों का किया औचक निरीक्षण, बिना पर्ची दवा बिक्री पर सख्ती के निर्देश ..

सक्ती, सचिव एवं नियंत्रक महोदय के निर्देशानुसार “सही दवा, शुद्ध आहार—यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत 4 एवं 5...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

विकसित कृषि संकल्प अभियान–2026 की शुरुआत, जागरूकता रथ गांव-गांव करेगा किसानों को जागरूक ..

खरीफ से पहले किसानों को सशक्त बनाने की पहल, आधुनिक तकनीक व योजनाओं से जोड़ने अभियान शुरू .. सक्ती, किसानों...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में कैम्पा की समीक्षा बैठक संपन्न ..

वन क्षेत्रों में कनेक्टिविटी सुधारने के निर्देश .. रायपुर, मुख्य सचिव ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों को...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने समाजसेवी मोहम्मद नफीस कुरैशी को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार से की मुलाकात ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती विधायक डॉ. चरणदास महंत ने स्टेशन रोड क्षेत्र के निवासी एवं प्रतिष्ठित...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

अघोषित बिजली कटौती पर सख्त हुए डॉ. चरणदास महंत, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश ..

सक्ती में नए सब स्टेशन की तैयारी तेज, बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का भरोसा .. सक्ती, जिले में लगातार हो...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत उत्खनन पर शिकंजा, 1 जेसीबी व 4 ट्रैक्टर जब्त ..

सक्ती, जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ सक्ती पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जिले में जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत मालखरौदा से हुआ सुशासन तिहार का आगाज ..

समाधान शिविर में जनसमस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण .. सक्ती, आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान, शाासकीय योजनाओं की...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अघोषित बिजली कटौती से हाहाकार, 15 दिन में सुधार नहीं तो विद्युत कार्यालय का घेराव ..

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का ज्ञापन, ‘सुशासन’ पर सवाल—बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं भी क्षेत्र में नहीं .. सक्ती, क्षेत्र में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बंगाल में भाजपा की जीत पर सक्ती में जश्न, आतिशबाजी और मिठाई बांटकर मनाई खुशी ..

भाजपा की प्रचंड विजय पर गूंजा सक्ती: भाजपा कार्यकर्ताओं ने अग्रसेन चौक एवं जिला भाजपा कार्यालय में मनाया उत्सव .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

खैरा-रानीगांव में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल का छापा: 14.85 लीटर अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती में अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा: दो जगह कार्रवाई, आरोपियों को भेजा जेल .. सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending