Connect with us

खबर सक्ती ...

मालखरौदा पुलिस का शिकंजा, जमगहन खार में जुआ फड़ ध्वस्त ..

Published

on

जुआ के बाद दबंगई पड़ी भारी, चार जुआड़ी जेल भेजे गए ,

चंद्रपुर विधायक के ग्राम में जुआ पर मालखरौदा पुलिस की सख़्त कार्रवाई ..

सक्ती, मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सख़्त रुख अपनाए हुए है। इसी क्रम में मालखरौदा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चंद्रपुर विधायक के ग्राम जमगहन वनडबरी खार में संचालित जुआ फड़ पर छापा मारकर 4 जुआड़ियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 2800 रुपये नगद एवं ताशपत्ती जप्त की है।

गिरफ्तार जुआड़ियों में (01) विजय कुमार सिदार पिता सोनूराम सिदार उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम चरौदा चौकी अड़भार थाना मालखरौदा, (02) भुवन लाल चन्द्रा पिता लखन लाल उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम करौआडीह थाना जैजैपुर, (03) शिव कुमार सांडे पिता उपाशु सांडे उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम जमगहन थाना मालखरौदा तथा (04) अर्जुन प्रसाद साहू पिता लखुरी प्रसाद साहू उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम चरौदी थाना मालखरौदा जिला सक्ती शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती श्रीमती भुवनेश्वरी पैंकरा (रा.पु.से.) द्वारा जिले में अवैध जुआ, शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

इसी निर्देश के परिपालन में दिनांक 28 जनवरी 2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जमगहन बनडबरी खार के पास खुलेआम जुआ खेला जा रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही थाना प्रभारी की सूझबूझ से पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जुआ फड़ पर दबिश दी और चारों जुआड़ियों को मौके पर पकड़ लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मालखरौदा पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई के बाद आरोपियों को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया, किंतु इसके पश्चात आरोपियों द्वारा थाना के बाहर रोड किनारे गवाहों को धमकाते हुए “जुआ तुमने ही पकड़वाया है” कहकर झगड़ा-फसाद किया गया तथा मारपीट पर उतारू हो गए। आरोपियों की इस हरकत से क्षेत्र में शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने इष्टगाशा क्रमांक 02/2026 धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय पेश किया, जहां से सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत के मार्गदर्शन में प्र.आर. कृष्ण कुमार तिवारी, दामोदर जायसवाल, आरक्षक शत्रुघन जांगड़े, नन्ही यादव, महेंद्र कंवर एवं हरीश चंद्र की भूमिका सराहनीय रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..6 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..6 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending