Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

पुस्तक ‘है, तो है‘ का हुआ विमोचन ..

Published

on

वीआईपी कल्चर से नहीं अपितु एकदम सादगी के माहौल में हुआ पुस्तक का विमोचन ,

कम है तो दुखी नहीं, ज्यादा में घमंड नहीं – एम बी बलवंत सिंह खन्ना ,

सबसे बड़ी खुशी की बात है कि विमोचन अपनी माँ और अपने गुरुजनों से करवाया – रामखिलावन दिनकर ..

जांजगीर-चांपा, आज पामगढ़ अंचल अंतर्गत ग्राम पंचायत हिर्री के रहवासी एम बी बलवंत सिंह खन्ना द्वारा लिखित पहली किताब ‘है, तो है‘ का विमोचन किया गया। विमोचन किसी प्रशासनिक अधिकारी या राजनैतिक हस्ती के द्वारा वीआईपी कल्चर में न होकर एकदम सादगीपूर्ण तरीके से सामान्य माहौल में लेखक के गुरुजनों और परिवार के आशीर्वाद से हुआ। इस अवसर पर लेखक के प्राथमिक शाला के गुरु रामखिलावन दिनकर, माध्यमिक शाला के गुरु रामजी खरे और हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी के गुरु नरेंद्र पाण्डेय ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इस दिन को महत्वपूर्ण और विशेष बना दिया।

पुस्तक के विमोचन के बाद, लेखक ने अपने पहले गुरु के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘मेरे जीवन के पहले गुरु, जिन्होंने मुझे अ से अनार और जीवन के कई महत्वपूर्ण नैतिक पहलुओं का ज्ञान दिया, उनके आशीर्वाद के कारण ही मैं आज इस किताब को लिखने में सक्षम हो पाया हूं।‘ उन्होंने आगे कहा कि ‘जीवन में आपके पास कुछ कम है तो दुखी नहीं होना है, और अगर जरूरत से ज्यादा है तो घमंड भी नहीं करना है‘ यही इस किताब में बताने का प्रयास किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि जीवन में अनेक उतार-चढ़ावों से गुजरते हुए, हमें निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए। बिना द्वेष, बिना ईर्षा और बिना लालच के निरंतर आगे बढ़ते रहना ही जीवन का असली अर्थ है। इसके लिए एक सच्चे गुरु का मार्गदर्शन और सही शिक्षा अत्यंत आवश्यक है।
लेखक ने अपनी माँ का भी विशेष आभार व्यक्त किया, जिनके पालन-पोषण, शिक्षा और सतत मार्गदर्शन से जीवन में सकारात्मक सोच विकसित करने की उन्हें प्रेरणा मिली।
किताब का मुख्य उद्देश्य अपने सिद्धांतों पर दृढ़ रहना और अपनी वास्तविकता को अपने व्यक्तित्व और आचरण में समाहित करना है। ‘है, तो है‘ इस विचार को ही व्यक्त करती है और यह पुस्तक कठिन परिस्थितियों में सकारात्मक विचारों और ऊर्जा के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना कर पाने की हर किसी को प्रेरणा देती है।

लेखक ने आगे बताया कि इस पुस्तक के बाद उनकी दूसरी किताब ‘बड़ा शहर और मैं‘ अगले साल प्रकाशित होने वाली है, जिसे लेकर वे अत्यंत उत्साहित हैं।
विमोचन में मुख्य अतिथि रहे नरेंद्र पाण्डेय ने स्कूल के दिनों को याद करते हुए कहा कि बलवंत मेरे स्कूल में 2005 से 2007 तक ग्यारहवीं और बारहवीं की पढ़ाई पूर्ण किया उस दौरान से मैं उसके संघर्षों को देखते आ रहा हूँ। बलवंत एवरेज स्टूडेंट से थोड़ा ही ऊपर रहा लेकिन जिस तरीके से एक गाँव से निकल कर राजधानी में जाकर उच्च शिक्षा ग्रहण किया और केवल शिक्षा ही नहीं ग्रहण किया अपितु अनेक पदो पर कार्यरत रहा। उन्होंने आगे कहा कि बलवंत ने अभी पहली किताब अवश्य लिखा उसके लिए मैं बलवंत को शुभकामनाएं देता हूँ लेकिन मैं हमेशा ही बलवंत द्वारा लिखे लेखों को पढ़ता रहा हूं और उसके हर लेखन में मुझे गाँव की खुशबू, गाँव की झलक और पूरी तरह से ग्रामीण परिवेश दिखायी दिया है, यही उसकी सबसे बड़ी पूंजी है। आप कहीं भी जाओ और जीवन के किसी भी क्षेत्र में कार्य करो, लेकिन अपनी जड़ों से मत कटो, जहाँ से निकलकर आगे बढ़े हो उसको हमेशा सम्मान दो।

लेखक के प्राथमिक शाला के शिक्षक रहे रामखिलावन दिनकर ने लेखक के प्राथमिक शाला के दिनों को याद करते हुए कहा कि शिक्षक के रूप में मेरी पहली पदस्थापना इसी गाँव में हुई, जहाँ मैंने कई वर्षों तक सेवा दिया। उसी बीच बलवंत को भी मैंने कक्षा पहली से कक्षा पांचवीं तक पढ़ाया है। मुझे बेहद खुशी और गर्व का अहसास हो रहा है कि आज बलवंत ने अपने अनुभवों के आधार पर एक किताब का लेखन किया है और सबसे बड़ी खुशी की बात है कि उस किताब का विमोचन आज अपने स्कूल में अपपनी माँ और अपने गुरुजनों के हाथों करवाया। मैं बलवंत को आशीर्वाद और शुभकामनाएँ देता हूँ कि वो जीवन में निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो।
लेखक ने अंत में किताब के विमोचन पर पधारे सभी गुरुजनों, मित्रों और स्नेहीजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, आप सभी ने हमेशा मुझे सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। कृपया मेरी इस किताब को पढ़ें और अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें, ताकि मुझे और प्रेरणा मिल सके।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

प्रभु श्रीराम से छत्तीसगढ़ का गहरा आत्मीय नाता, माता कौशल्या का मायका और भगवान श्रीराम का ननिहाल है छत्तीसगढ़ ,...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

कलेक्टर जयश्री जैन और एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने रक्षित केंद्र सक्ती में की शस्त्र पूजा ..

विजयादशमी पर विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, जिलेवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना .. सक्ती, विजयादशमी (दशहरा) के पावन...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद यात्री रेल सेवाओं को दिखाई हरी झंडी ..

ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद रेलखंडों का लोकार्पण, रायपुर में आधुनिक इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव मेंटेनेंस फैसिलिटी की आधारशिला ,...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

खेतों में पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

खसरा और रकबे की प्रविष्टि में न हो कोई त्रुटि, निर्धारित समय-सीमा में पूरा करें सर्वे कार्य , केरीबंधा और...

खबर खरसिया ..7 घंटे ago

नव कन्या पूजन कर नौ देवियों से लिया आशीर्वाद ..

श्रद्धा-भक्ति के साथ हुआ कन्या भोज, नव श्रृंगार सामग्री भेंट कर किया सम्मान .. खरसिया, शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सक्ती में 35 वर्षों से अनोखे रावण की चलित झांकी बना रहे कलाकार अमित तम्बोली ..

इस बार 10 इंच का बैटरी चलित रावण हवा में उल्टा उड़कर चंद्रदेव को ले जा रहा लंका, अनूठी प्रस्तुति...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

पीवी ऐप सर्वे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रत्येक किसान के रकबे और खसरे की होगी सटीक मैपिंग : कलेक्टर जयश्री जैन ..

जैजैपुर जनपद में डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्यों की समीक्षा, समय-सीमा में त्रुटिरहित सर्वे पूरा करने के निर्देश , ग्राम जाजंग...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..2 दिन ago

कलेक्टर के निर्देश पर सरसीवा–हसौद मार्ग की मरम्मत में आई तेजी, गड्ढों पर हो रहा डामरीकरण ..

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की थी सड़कों की स्थिति की समीक्षा, लोक निर्माण विभाग को दिए थे तत्काल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी शक्तिकुंज सक्ती में चैतन्य देवियों की झांकी का शुभारंभ, दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु ..

बीके तुलसी बहन ने कराया मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां ज्ञानगंगा और मां सरस्वती के चैतन्य स्वरूप का दर्शन; 19...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending