Connect with us

ख़बर रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 3 दिसम्बर को रायगढ़ से महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त जारी करेंगे ..

Published

on

70 लाख माताओं-बहनों के मोबाइल में आएगा खुशियों का नोटिफिकेशन ,

रायगढ़ में 42 करोड़ की लागत से बनेगा नालंदा परिसर ,

मुख्यमंत्री साय करेंगे भूमिपूजन ,

रायगढ़ जिले को देंगे 135 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 3 दिसम्बर को महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे। इस योजना की हितग्राही लगभग 70 लाख माताओं-बहनों के खाते में एक-एक हजार रूपए राशि का अंतरण होते ही उनके मोबाइल में एक बार फिर से खुशियों का नोटिफिकेशन पहुंचेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 3 दिसम्बर को रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त के रूप में 652 करोड़ 4 लाख रूपए की राशि जारी करेंगे। मार्च 2024 से राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम और सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना के तहत कुल 6530 करोड़ 70 लाख रूपए की राशि आर्थिक मदद के रूप में दी जा चुकी है।

मुख्यमंत्री साय, रायपुर की तर्ज पर रायगढ़ के मरीन ड्राईव एरिया में 42 करोड़ की लागत से बनने वाले नालंदा परिसर का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर रायगढ़ जिले को 135 करोड़ रूपए की लागत वाले विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगात भी देंगे, जिसमें 97 करोड़ 51 लाख रूपए की लागत से निर्मित 67 कार्यों का लोकार्पण तथा 37 करोड़ 58 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले 13 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री रायगढ़ के निगम ऑडिटोरियम में उत्कल ब्राम्हण सम्मेलन में भी शामिल होंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार –

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर पुलिस परेड ग्राउण्उ से सुबह 11.05 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 11.55 बजे रायगढ़ पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से एक बजे तक रायगढ़ नगर पालिका ऑडिटोरियम में आयोजित उत्कल ब्राम्हण सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात रायगढ़ मरीन ड्राईव के पास दोपहर एक बजे से नालंदा परिसर के भूमिपूजन कार्यक्रम तथा दोपहर 2.05 बजे से शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में महतारी वंदन योजना के राशि वितरण एवं विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का हुआ शुभारंभ, 8 जून तक बहेगी भक्ति की गंगा ..

नगर के हटरी धर्मशाला में गूंजेगा भागवत अमृत, भागवत आचार्य पं. भोला शंकर तिवारी एवं कथा व्यास पं. कृष्णा तिवारी...

खबर खरसिया ..14 घंटे ago

मन की बात की 134वीं कड़ी सुनी गई, पीएम मोदी ने किसानों और स्थानीय उत्पादों की सराहना की ..

खरसिया के गांवों में सामूहिक रूप से सुनी गई ‘मन की बात’, किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा .. खरसिया,...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

ग्राम पाली में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार ..

कटिंग पहाड़ी के पास अवैध शराब निर्माण का भंडाफोड़, एक महिला गिरफ्तार तथा तीन आरोपी फरार, महिला भेजी गई जेल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मितानिनों ने लोगों को किया जागरूक, दिलाई तंबाकू त्यागने की शपथ ..

सक्ती, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के निर्देश तथा सिविल सर्जन डॉ. संतोष पटेल के मार्गदर्शन में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में जनगणना 2027 का प्रथम चरण सफलतापूर्वक पूर्ण, कलेक्टर ने जनगणना कार्य से जुड़े सभी का जताया आभार ..

मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य संपन्न, फरवरी 2027 में होगा जनसंख्या गणना का दूसरा चरण .. सक्ती, भारत सरकार द्वारा...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🛑 बडी खबर: खेल मैदान निर्माण में उड़ती डस्ट बनी मुसीबत, ग्रामीणों ने उठाए स्वास्थ्य और पर्यावरण सुरक्षा पर सवाल ..

🛑 मसानियाखुर्द में धूल प्रदूषण से लोग परेशान, वन्य प्राणियों के जीवन पर भी मंडराया खतरा , 🛑 ग्रामीणों की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

महंगाई, खाद और डीजल संकट को लेकर सरकार पर बरसे अर्जुन राठौर, जन आंदोलन की दी चेतावनी ..

किसानों को पर्याप्त खाद-डीजल उपलब्ध कराए सरकार, नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन : अर्जुन राठौर .. सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़...

खबर रायगढ़4 दिन ago

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन कयाघाट ब्रिज और मरीन ड्राइव का किया निरीक्षण ..

विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर सड़क और भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा की .. रायगढ़, लोक निर्माण विभाग के सचिव...

खबर जांजगीर-चांपा ..4 दिन ago

पीडब्ल्यूडी सचिव मुकेश बंसल का बड़ा फैसला : जांजगीर-चांपा और सक्ती में होंगे दो-दो संभाग, बरसात से पहले सड़क मरम्मत पूरी करने के निर्देश ..

जांजगीर-चांपा दौरे में पीडब्ल्यूडी सचिव की सख्ती : स्वीकृत कार्यों की जल्द निविदा, लापरवाह ठेकेदारों पर होगी ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई...

खबर बिलासपुर4 दिन ago

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा ..

अधिकारियों की बैठक लेकर काम में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा गुणवत्ता और समय-सीमा में पूर्णता सर्वोच्च प्राथमिकता .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending