खबर सक्ती ...
जीवन दीप समिति की बैठक में डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में चिकित्सा सेवाओं के सुधार पर चर्चा ..

सक्ती, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती में जीवन दीप समिति की बैठक विधानसभा क्षेत्र सक्ती के विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। यह बैठक खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सूरज सिंह राठौर के कार्यालय में संपन्न हुई।

बैठक में समिति के सचिव एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अरुण कुमार सोम, वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल, प्रीतम गवेल, अनूप अग्रवाल, पार्षद धनंजय नामदेव, दानदाता प्रतिनिधि कन्हैया गोयल, विधायक प्रतिनिधि महबूब खान और विभा यादव समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करते हुए आम जनता को सुलभ चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने, कर्मचारियों के वेतन भुगतान, एक्स-रे टेक्नीशियन की नियुक्ति, अस्पताल में विद्युत व्यवस्था और वाहन पार्किंग की समस्या का समाधान निकालने पर जोर दिया गया। इन सभी विषयों पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए।

बैठक के दौरान डॉ. चरणदास महंत का जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृपाल सिंह कंवर और महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. कल्पना राठौर सहित अस्पताल के कर्मचारियों ने स्वागत किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रही सक्रिय उपस्थिति
इस अवसर पर कांग्रेस महिला प्रदेश सचिव गीता देवांगन, मेनका जायसवाल, कला संडे, राकेश राठौर, अमित राठौर, विष्णु तिवारी, रथ राम पटेल और मनोज जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। विश्राम गृह में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष मयंक सोनी ने डॉ. चरणदास महंत का जोरदार स्वागत किया।

बैठक में जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जो स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में अहम भूमिका निभाएंगे।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login