Connect with us

खबर सक्ती ...

512 नग नशीले कैप्सूल के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार, 22 (क) एनडीपीएस एक्ट के तहत डभरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही ..

Published

on

सक्ती, डभरा पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध व्यापार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 512 नग स्पेस्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 22 (क) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

नगर निरीक्षक डभरा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दिनेश कुमार बैरागी नामक व्यक्ति कालेज मोड़, डभरा के पास एक यात्री प्रतीक्षालय में पीले रंग के प्लास्टिक थैले में नशीली दवाएं बेचने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी, जहां दिनेश कुमार बैरागी को पकड़ लिया गया।

368 कैप्सूल के साथ पकड़ा गया आरोपी
तलाशी के दौरान उसके पास से 368 स्पेस्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल (कीमत 4020 रुपये) बरामद किए गए। पूछताछ में दिनेश ने बताया कि उसने ये नशीले कैप्सूल ग्राम हरेठीकला, थाना हसौद निवासी सतीश मनहर से खरीदे थे।

दूसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे –


इसके बाद पुलिस ने सतीश मनहर को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने भी इस अवैध कारोबार में शामिल होने की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर 144 अतिरिक्त कैप्सूल (कीमत 3200 रुपये) बरामद किए गए, जिससे कुल जब्त कैप्सूल की संख्या 512 हो गई।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक कमल किशोर महतो के नेतृत्व में उनि. सी.एम. मालाकार, सउनि. शंकरलाल साहू, आरक्षक महेश मधुकर, लक्ष्मीकांत उरांव, लम्बोदर सिडार एवं सायबर टीम के निरीक्षक अमित सिंह, प्र. आर. प्रेम राठौर, आर. नरेश चंद्रा, गोपाल साहू, जितेंद्र कंवर, अलेक्सुज मिंज सक्ती का विशेष योगदान रहा।

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी –

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 31 जनवरी 2025 को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी खुलासा हो सके।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

सुशासन तिहार का असर: कलेक्टर रेना जमील ने 74 वर्षीय कोटवार को दिलाया श्रवण यंत्र, बुजुर्ग के चेहरे पर लौटी मुस्कान ..

संवेदनशील प्रशासन की मिसाल: आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, कलेक्टर रेना जमील ने स्वयं भेंट किया श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) ,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन ..

महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान, ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा होगी सुदृढ़ .. रायपुर, सुशासन तिहार 2026...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कांकेर में चार जिलों की समीक्षा: मुख्यमंत्री साय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसेवा पर दिया जोर ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

पीएम स्वनिधि योजना के 6 साल पूरे, नगरीय निकायों में 30 जून तक आयोजित किए जाएंगे स्वनिधि महोत्सव और लोक कल्याण मेला ..

अभियान के दौरान उपलब्ध कराई जाएंगी ऋण स्वीकृति, वितरण, यूपीआई पंजीयन, क्यू-आर कोड सुविधा और डिजिटल भुगतान सेवाएं , प्रधानमंत्री...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर… और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी ..

कभी बंदूक थामने वाले मासा तामो और जयमोती आज चला रहे हैं अपनी दुकान , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सुशासन तिहार के दावों पर सवाल: लंबित आवेदनों के साथ जनदर्शन पहुंची जनता, 29 शिकायतें दर्ज ..

गांवों में नहीं मिला समाधान, कलेक्ट्रेट में उमड़ी फरियादियों की भीड़; जनदर्शन में उठे लंबित मामलों के मुद्दे , सुशासन...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की महतारी वंदन योजना से बढ़ा महिलाओं का आत्मविश्वास, संध्या गबेल करेंगी पति के गैरेज व्यवसाय का विस्तार ..

महतारी वंदन योजना बनी आर्थिक संबल का आधार, बंदोरा की संध्या गबेल ने मुख्यमंत्री का जताया आभार .. सक्ती, मुख्यमंत्री...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

खेत बचाओ अभियान के तहत बरदुली में कृषक चौपाल, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी ..

नैनो उर्वरक और प्राकृतिक खेती पर जोर, बरदुली में कृषि विभाग ने लगाया कृषक चौपाल .. सक्ती, कृषि विभाग द्वारा...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण हो सुनिश्चित: कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ..

सीएम हेल्पलाइन, पेयजल और खाद वितरण पर कलेक्टर की पैनी नजर, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश .. सक्ती, कलेक्टर एवं...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending