Connect with us

खबर बिलासपुर

पेयजल और निस्तारी की समस्या से निपटने कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और जल संसाधन विभाग की ली समीक्षा बैठक ..

Published

on

भीषण गर्मी के मद्देनजर जल संकट से निपटने कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश ,

ग्राम पंचायतों में 15 वें वित्त की राशि का उपयोग पेयजल संकट से निपटने के लिए किए जाने के निर्देश ..

बिलासपुर, कलेक्टर अवनीश शरण ने आज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर भीषण गर्मी के मद्देनजर जल संकट से निपटने के लिए कार्य योजना बनाने व ग्रामीण इलाकों में नलकूपों के सुधार मरम्मत कार्य करने, निस्तारी के लिए जलाशयों से पानी छोड़ने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने जल संकट ग्रस्त इलाकों की जानकारी लेकर गंभीर समस्या वाले गांवों में 15 वें वित्त की राशि का उपयोग पेयजल संकट से निपटने के लिए किए जाने के भी निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बैठक में ब्लॉकवार भू जल स्तर की जानकारी ली। जल संकट से निपटने वैकल्पिक व्यवस्था, नल जल योजना ,जल जीवन मिशन की स्थिति, सूखे की संभावना वाले गांवों की जानकारी, जलाशयों में जल भराव की स्थिति, जल स्रोत निर्माण पर चर्चा के साथ ही जल जीवन और नल जल मिशन के कार्यों की भी समीक्षा की और अधिकारियों से जल संकट से निपटने की कार्य योजना पर विचार विमर्श किया। कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा कि विभागों द्वारा आगामी भीषण गर्मी को देखते हुए इस पर विस्तृत कर योजना बनाने की जरूरत है ताकि पानी के लिए लोग परेशान न हों। उन्होंने कहा कि जहां संभव हो वहां नए स्रोतों का निर्माण किया जाए और सभी हैंडपंप की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया जाए। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवश्यकता वाले क्षेत्रों में पानी छोड़ा जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से जलाशयों से पानी छोड़े जाने के विषय में भी विस्तृत जानकारी ली, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पानी का दुरुपयोग न हो इस बात का ध्यान रखा जाए।

बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रवास के दौरान पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कार्यक्रम में किसी भी स्थिति में पानी की कमी न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में जल संसाधन विभाग के विभिन्न बैराज परियोजनाओं के अधिकारी मौजूद थे, जिनके द्वारा जिले के विभिन्न जलाशयों से समय समय पर छोड़े गए पानी की जानकारी भी बैठक में दी गई।

बैठक में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता खारंग जलाशय मधु कुमार चंद्रा, डी जायसवाल, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन कोटा , मनीष राठौर एसडीओ तखतपुर माइनर टैंक, सीपी जोशी एस डी ओ घोंघा जलाशय, आर के राजपूत, एसडीओ रतनपुर अरपा भैंसाझार के साथ पीएचई के अधिकारी मौजूद थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़10 घंटे ago

🚨 “अभियान संवेदना” : महिला थाना की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म के फरार आरोपी को सीतापुर से किया गिरफ्तार ..

🚨 शादी का झांसा देकर फेसबुक फ्रेंड ने महिला का किया शारीरिक शोषण, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की 27वीं क्षेत्रीय बैठक संपन्न ..

श्रम सचिव ने मृत्यु क्लेम और निष्क्रिय खातों पर तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए .. रायपुर, केंद्रीय न्यासी बोर्ड,...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट ..

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के महानिदेशक सुब्रत साहू के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

“स्वस्थ तन स्वस्थ मन” (स्वास्थ्य सुरक्षा) योजना अंतर्गत 25 जून 2026 तक कर सकते हैं आवेदन ..

निजी चिकित्सकों से आवेदन आमंत्रित, छात्रावासों एवं आश्रमों में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु मिलेगा अवसर .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन,...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

बिहान योजना से बदली दूरपती की तकदीर, बनीं ‘लखपति दीदी’ ..

जनसमस्या निवारण शिविर में सम्मानित, सालाना 1.20 लाख रुपये की आय से बनीं आत्मनिर्भर .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर सक्ती में विशेष महाआरती, गूंजा हनुमान चालीसा पाठ ..

देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बने मोदी, भाजपा ने सक्ती के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

सक्ती जिला सहित कई जिलों में नए प्रभारी डीईओ पदस्थ, प्रशासनिक कसावट और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मिलेगी गति .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एनी राजा पर हमला लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार : कामरेड अनिल शर्मा ..

जंतर-मंतर घटना की भाकपा ने की कड़ी निंदा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग , युवाओं की...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अवैध शराब कारोबार पर आबकारी का तगड़ा प्रहार, सेंदरी-जोंगरा में छापेमारी कर दो आरोपी गिरफ्तार ..

आशीष उप्पल के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, 19.56 लीटर अवैध शराब जब्त, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल .....

खबर सक्ती ...4 दिन ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending