Connect with us

खबर खरसिया ..

खरसिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई — RTE की आड़ में फर्जी विद्यालय संचालित कर 22.52 लाख रुपये की प्रतिपूर्ति राशि गबन; दंपती गिरफ्तार ..

Published

on

खरसिया, शिक्षा का अधिकार (RTE) योजना के नाम पर किए जा रहे बड़े फर्जीवाड़े का खरसिया पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। ग्राम अड़भार (जिला सक्ती) निवासी घनश्याम टंडन और उसकी पत्नी शांति टंडन पर आरोप है कि दोनों ने ग्राम बड़े देवगांव में “मदर इंडिया कॉन्वेंट स्कूल” के नाम से एक फर्जी अशासकीय विद्यालय संचालित दिखाया और छात्र सूची एवं उपस्थिति पंजियों में गलत प्रविष्टियां कर शासन से प्रतिपूर्ति राशि आहरित की।

फर्जी स्कूल—असल में कहीं अस्तित्व ही नहीं –

विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय खरसिया के सहायक ग्रेड–02 खिलावन बंजारे ने थाना खरसिया में आवेदन देकर बताया कि आरोपियों ने स्वयं को विद्यालय का संचालक एवं प्रधान पाठक बताते हुए वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक ऐसा प्रदर्शित किया कि स्कूल बड़े देवगांव में संचालित है, जबकि जांच में यह स्पष्ट हुआ कि गांव में किसी भी भवन या स्थान पर ऐसा कोई विद्यालय अस्तित्व में ही नहीं है।

शासकीय स्कूल के बच्चों के नाम पर प्रतिपूर्ति राशि का खेल –

आरोपियों ने बड़े देवगांव के उन बच्चों के नाम प्रवेश पंजी में दर्ज किए, जो वास्तव में शासकीय विद्यालय में अध्ययनरत थे। इन्हें RTE के तहत प्रवेशित दिखाकर पांच वर्षों में शुल्क और गणवेश मद में कुल 22,52,281 रुपये की राशि शासन से प्राप्त कर अपने खाते में आहरित कर ली। जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ की ओर से राशि वापस जमा करने का नोटिस भी जारी किया गया, परंतु आरोपियों ने रकम वापस नहीं की।

मामला दर्ज, दंपती गिरफ्तार –

जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 607/2025 धारा 318(4) एवं 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर घनश्याम टंडन एवं शांति टंडन को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

इस कार्रवाई में एसपी दिव्यांग पटेल एवं एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े, एएसआई उमाशंकर धृतांत एवं स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह मामला शिक्षा के नाम पर किए जा रहे गंभीर वित्तीय फर्जीवाड़े का उदाहरण है, जिसकी जांच आगे भी जारी है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..3 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़3 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending