खबर जांजगीर-चांपा ..
वेल विशर फाउंडेशन ने लगाया निःशुल्क दंत एवं नेत्र परीक्षण शिविर ..

बच्चों के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु तिलई में सराहनीय पहल ..
जांजगीर-चांपा, वेल विशर फाउंडेशन द्वारा तिलई स्थित सम्पत लाल कौशिक बाल संस्कार विद्या निकेतन स्कूल में बच्चों के लिए निःशुल्क दांत व आंख परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग से नेत्र सहायक डी. आर. भारते एवं निजी क्लीनिक संचालक डॉ. ओमकार निर्मलकर ने बच्चों का निःशुल्क परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया।

स्कूल संचालक तुलाराम कौशिक ने वेल विशर फाउंडेशन की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि संस्था द्वारा समय–समय पर लगाए जा रहे स्वास्थ्य शिविर बच्चों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। वहीं स्कूल डायरेक्टर श्रीमती शकुंतला कौशिक ने कहा कि संस्था लगातार क्षेत्र में सामाजिक व स्वास्थ्य संबंधी कार्य कर रही है, जिससे ग्रामीणों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिल रहा है।

शिविर के दौरान फाउंडेशन के अध्यक्ष आविनाश सिंह ने बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। सचिव चिराग शर्मा ने बच्चों को नियमित व्यायाम व योग को दैनिक जीवन में शामिल करने पर जोर दिया। चिकित्सकों ने बच्चों को दांत एवं आंखों की देखभाल के संबंध में उपयोगी जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य दीपक साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सविता कौशिक ने किया। शिविर में फाउंडेशन के अध्यक्ष आविनाश सिंह, सचिव चिराग शर्मा, सदस्य दीपक साहू सहित स्कूल स्टाफ, अभिभावक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login