Connect with us

खबर खरसिया ..

एकलव्य विद्यालय छोटेमुड़पार में पूर्व छात्र मिलन समारोह का भव्य आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गवेल ने बढ़ाया छात्रों का उत्साह ..

Published

on

खरसिया, एकलव्य मॉडल रेज़िडेंशियल स्कूल, छोटेमुड़पार (खरसिया) में आज 7 दिसंबर को पूर्व छात्र मिलन समारोह (Alumni Meet) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गवेल तथा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविन्द्र प्रकाश गवेल ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराते हुए छात्रों का उत्साह बढ़ाया।

समारोह को संबोधित करते हुए श्रीमती गवेल ने कहा कि पूर्व विद्यार्थियों को एक ही मंच पर पुनः एकत्रित देखना अत्यंत हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि पुराने छात्र किसी भी संस्था की ताकत होते हैं, जिनके अनुभव नई पीढ़ी के विद्यार्थियों को सही दिशा और प्रेरणा प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यालय के उत्थान में पूर्व छात्रों के योगदान की सराहना करते हुए ऐसे आयोजन को समय-समय पर जारी रखने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि प्रतिनिधि रविन्द्र प्रकाश गवेल ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ अनुशासन और संस्कार सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने कहा कि एकलव्य विद्यालय के छात्र शिक्षा, खेल और विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन –

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के वर्तमान विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। नृत्य, गीत और अन्य प्रस्तुतियों ने अतिथियों एवं पूर्व छात्रों को विद्यालय के सुनहरे दिनों की याद दिला दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पश्चात खेल और शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

गरिमामय उपस्थिति से बढ़ी शोभा –

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता बालक राम पटेल, रविन्द्र गबेल, छाया विधायक महेश साहू, बीडीसी विंदेश्वरी राठिया, राजेन्द्र नायडू, जयप्रकाश डनसेना, हितेश द्विवेदी, दिनेश नायडू तथा सरपंच राधे राठिया उपस्थित रहे। प्राचार्य, समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

पूर्व छात्रों ने विद्यालय में हुए सकारात्मक बदलावों की सराहना की तथा अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का समापन आपसी मेल-मिलाप और उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। यह आयोजन न केवल पुरानी यादों को ताजा करने वाला रहा, बल्कि नई पीढ़ी को प्रेरणा देने वाला भी साबित हुआ।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा12 घंटे ago

घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन की कार्रवाई, सेंटर प्वाइंट से 6 सिलेंडर जब्त ..

कलेक्टर के निर्देश पर विशेष अभियान, घरेलू गैस के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन सख्त .. कोरबा, कलेक्टर कुणाल दुदावत के...

खबर बिलासपुर12 घंटे ago

ऑफिसर्स क्लब की महिलाओं ने उत्साह के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ..

बिलासपुर, ऑफिसर्स क्लब बिलासपुर की महिलाओं ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया। इस अवसर पर...

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित ..

राजधानी क्षेत्र के योजनाबद्ध विकास से छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया ग्रोथ इंजन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , महानगरों की तर्ज...

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी के निर्देश ..

खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने आयल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशानिर्देश , शिकायतों...

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

मां और शिशु का स्वस्थ भविष्य ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

माताओं के स्वास्थ्य और पोषण में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि : प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में मिला पहला स्थान .....

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

नवा रायपुर में सजेगा ‘’आदि परब-2026’’: 43 जनजातियों की संस्कृति, परिधान और चित्रकला का भव्य संगम ..

परंपरा से पहचान तक ‘’आदि परब-2026’’ : छह राज्यों के जनजातीय कलाकारों से सजेगा आदि रंग, परिधान और हाट .....

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

सक्ती जिले में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, 11 वाहन जब्त — कार्रवाई पर उठे सवाल ..

सक्ती, जिले में अवैध खनिज उत्खनन, भंडारण और परिवहन का सिलसिला लगातार जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

आरएएमपी योजना के अंतर्गत “उद्योग–बैंकर्स मीट” का किया गया आयोजन ..

सक्ती, आरएएमपी योजना के अंतर्गत एमएसएमई इकाइयों को वित्तीय सहयोग एवं बैंकिंग सुविधाओं तक सहज पहुंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

बुढ़ापे में सहारा बनी महतारी वंदन योजना, बूंद कुंवर कुम्हार को मिल रहा हर माह आर्थिक संबल ..

महतारी वंदन योजना से आसान हुआ जीवन, टेमर की बूंद कुंवर कुम्हार ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

भीषण गर्मी को लेकर कलेक्टर की अपील, लू से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह ..

सक्ती जिले में बढ़ता तापमान, कलेक्टर ने नागरिकों से कहा—धूप से बचें, ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ लें .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending