Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

ग्राम जर्वे (च) में कोठार में मनमाने ढंग से संचालित हो रहा बीआर पब्लिक स्कूल ..

Published

on

अग्निशमन यंत्र, पेयजल, खेल मैदान, पुस्तकालय, शौचालय तक उपलब्ध नहीं ,

शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद कार्यवाही नहीं ..

जांजगीर-चांपा, जिला मुख्यालय जांजगीर के समीपस्थ ग्राम जर्वे (ब) में शासन के नियम-कायदों को ताक पर रखकर मनमाने ढंग से कोठार में बीआर पब्लिक स्कूल का संचालन किया जा रहा है, जहां कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों को प्रवेश देकर अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराने का दावा किया जा रहा है परंतु, जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रहा है। यहां न तो व्यवस्थित भवन है और न ही प्रशिक्षित स्टॉफ हैं। कोठार में स्कूल के नाम पर चंद कमरें हैं, जिनकी हालत तबेले जैसी है। इस बात की जानकारी शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को भी है मगर, संबंधित स्कूल संचालक के खिलाफ किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बलौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जर्वे (च) में कोठार (खलिहान) में बीआर पब्लिक स्कूल का संचालन किया जा रहा है, जहां अंग्रेजी माध्यम से कक्षा नर्सरी से आठवीं तक पढ़ाई कराने का दावा किया जा रहा है परन्तु, इस स्कूल की हालत तबेले से कम नहीं है। यहां न तो कक्षावार व्यवस्थित कमरें हैं और न ही प्रशिक्षित स्टॉफ हैं। अग्निशमन यंत्र, पेयजल, खेल मैदान, पुस्तकालय, शौचालय आदि की तो बात ही छोड़िए। सबसे खास बात यह है कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र में इस स्कूल में विद्यार्थियों की दर्ज संख्या करीब 200 है, जिन्हें अध्यापन कराने के लिए जिन लोगों को शिक्षक नियुक्त किया गया है, उनमें से ज्यादातर लोगों ने डीएड, स्नातक सहित अन्य आवश्यक कोर्स तक नहीं किया है। इसके अलावा यहां विद्यार्थियों को घर से लाने और घर तक छोड़ने के लिए जिन वाहनों का उपयोग किया जा रहा है, वे कंडम हालात में हैं। इसके बावजूद, विभागीय अधिकारियों द्वारा स्कूल संचालक के विरुद्ध किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।
बता दें कि कुछ वर्ष पहले शिक्षा विभाग ने नियम विरुद्ध संचालित निजी स्कूलों पर लगाम कसने के लिए बेहतर तरीके से जांच के निर्देश दिए थे। मगर, शिक्षा विभाग यहां निजी स्कूल संचालकों की सेटिंग और मनमानी का खेल खत्म करने में नाकाम साबित हुआ है।

तबेले जैसे चंद कमरों में कक्षाएं –

बलौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जर्वे (च) में संचालित बीआर पब्लिक स्कूल में किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं है। यहां कोठार परिसर में निर्मित तबेले जैसे चंद कमरों में कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है, जहां विद्यार्थियों के बैठने के लिए टेबल-कुर्सी, शौचालय, खेल मैदान, लाइब्रेरी आदि की व्यवस्था नहीं है।

स्कूल में प्रशिक्षित स्टाॅफ भी नहीं –

बीआर पब्लिक स्कूल जर्वे के संचालक द्वारा शासन के किसी भी नियम-कायदे का पालन करना जरूरी नहीं समझा जा रहा है। इस स्कूल में तमाम अव्यवस्थाएं तो हैं ही, वहीं प्रशिक्षित स्टाॅफ भी नहीं है। जबकि, शासन ने नियम बना रखा है कि कक्षा नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाओं के विद्यार्थियों को पढ़ाने लिए डीएड प्रशिक्षित शिक्षक होने जरूरी है। मगर, यहां जिन लोगों को शिक्षक नियुक्त किया गया है, उन लोगों के पास अध्यापन कार्य कराने के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता ही नहीं है।

वर्जन ..

“मामले की लिखित शिकायत मिलने अथवा अखबार में समाचार प्रकाशित होने के आधार पर संबंधित स्कूल में जाकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया जाएगा और अव्यवस्था पाए जाने पर स्कूल संचालक के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।”

पुष्पा कोरी एबीईओ, बलौदा ..

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

मुख्यमंत्री साय की बड़ी पहल : नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ ..

छोटे शहरों को मिलेगा आधुनिक विकास मॉडल, 200 करोड़ की ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ शुरू , सक्ती सहित 32 नगरीय...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक ..

1 जून से कलेक्टर्स देंगे प्रतिदिन रिपोर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों और बड़े जलाशयों पर रखी जाएगी चौबीसों घंटे नजर .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव विकासशील ..

ब्लैक स्पॉट की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश, प्रदेश में 150 स्थानों पर लगे ईव्ही चार्जिंग स्टेशन .. रायपुर, मुख्य सचिव...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

नवतपा में नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने राहगीरों को पिलाया गन्ने का रस ..

फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव बोले— भीषण गर्मी में सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य कार्य .. सक्ती, नवतपा के प्रथम...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

झीरम घाटी के शहीदों को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प ..

मालखरौदा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, झीरम घाटी के वीर शहीदों को किया नमन .. सक्ती/मालखरौदा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मालखरौदा द्वारा...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सचिव के समर्थन में उतरे नवापाराखुर्द के ग्रामीण, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन — तबादला हुआ तो होगा चक्काजाम ..

“सचिव पर लगाए जा रहे आरोप झूठे” : ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, उपसरपंच व कुछ पंचों पर लगाए गंभीर आरोप...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लिमतरा में समाधान शिविर किया गया आयोजित ..

15 ग्राम पंचायत के पहुंचे ग्रामीणजन, 284 में से 135 आवेदनों का मौके पर हुआ त्वरित समाधान , हितग्राहियों को...

खबर कोरबा1 दिन ago

“ज्ञानभारतम् मिशन” राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान में मिली 16वीं शताब्दी की कल्चुरीकालीन 400 वर्ष पुरानी पाण्डुलिपि ..

जिला समन्वयक सतीश प्रकाश सिंह ने 27 प्राचीन धार्मिक, आध्यात्मिक महत्व की दुर्लभ पांडुलिपियां को सर्वेक्षित कर किया डिजिटल संरक्षण...

खबर अकलतरा ..1 दिन ago

स्व. अनुराग सिंह (छोटू दादा) की जन्म जयंती पर आज 25 मई को विशाल रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवा वितरण ..

समाजसेवा को समर्पित आयोजन : नरियरा में आज लगेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, लोगों से सहभागिता की अपील .. अकलतरा/नरियरा,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

नवधा चौक में सजी भव्य रामकथा : पंडित कृष्णा महाराज एवं पंडित भोलाशंकर तिवारी जी के मुखारविंद से श्रीराम-निषादराज प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु ..

महावीर कीर्तन मंडली के आयोजन में गूंजा रामनाम : पंडित कृष्णा महाराज जी एवं पंडित भोलाशंकर तिवारी जी की कथा,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending