Connect with us

खबर कोरबा

मानव–हाथी द्वंद रोकने कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय समिति की बैठक, फसल-मकान व जनहानि कम करने के निर्देश ..

Published

on

हाथी प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा पर जोर, स्कूलों में पोस्टर के जरिए बच्चों को दी जाएगी जागरूकता ..

कोरबा, जिले में जंगली हाथियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा मानव – हाथी द्वंद को प्रभावी रूप से नियंत्रित करने के उद्देश्य से आज कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में हाथी प्रभावित क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित विभागों को समन्वित एवं सतत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कोरबा एवं कटघोरा वनमंडल के अंतर्गत हाथियों के विचरण वाले क्षेत्रों में सुरक्षा उपायों, रिहायशी इलाकों से हाथियों को दूर रखने तथा मानव-हाथी संघर्ष से होने वाली जनहानि को न्यूनतम करने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वन्यजीव संरक्षण के साथ-साथ नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।

कलेक्टर दुदावत ने निर्देशित किया कि हाथियों की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखते हुए समय रहते अलर्ट जारी किए जाएं तथा संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था की जाए। हाथियों से होने वाली फसलों, मकानों एवं जनहानि की घटनाओं को न्यूनतम करने के लिए प्रभावी प्रबंधन रणनीति अपनाने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने आम नागरिकों की जागरूकता को अत्यंत आवश्यक बताते हुए निर्देश दिए कि हाथी प्रभावित ग्रामों एवं स्कूलों में पोस्टर, बैनर एवं अन्य माध्यमों से सतर्कता संबंधी जानकारी प्रदर्शित की जाए, ताकि विशेष रूप से बच्चे और ग्रामीण सुरक्षित व्यवहार अपना सकें और हाथियों के विचरण के समय आवश्यक सावधानियां बरतें।
विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया कि हाथी प्रभावित क्षेत्रों में लो हैंगिंग तारों एवं जोखिमयुक्त विद्युत संरचनाओं का सर्वे कर शीघ्र सुधारात्मक कार्य किए जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका को रोका जा सके। साथ ही कलेक्टर ने इन क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में डीएफओ निशांत कुमार, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर तन्मय खन्ना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर25 मिनट ago

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

आंगनबाड़ी संचालन समय में बदलाव: बच्चों की उपस्थिति सुबह 7 से 9 बजे तक सीमित , बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि,...

ख़बर रायपुर38 मिनट ago

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी – आयुक्त रजत बंसल ..

जनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें , परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती के बुढ़हनपुर-नंदौरखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: आशीष उप्पल के नेतृत्व में 25 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील ..

सूचना प्रौद्योगिकी पर सूचना विज्ञान अधिकारियों की कार्यशाला सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन...

खबर बिलासपुर23 घंटे ago

पूर्व सेवा गणना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों की पुरानी पेंशन का रास्ता साफ, राज्य सरकार की अपील खारिज ..

बिलासपुर, हाईकोर्ट से शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोर्ट ने पूर्व सेवा गणना को लेकर...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद ..

आयुष्मान कार्ड से लाखों का मुफ्त इलाज, पुनर्वासित युवाओं में दिखा उत्साह .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

ज्ञानभारतम् सर्वे को मिली रफ्तार : 31 मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश ..

समिति गठन, प्रशिक्षण और “पांडुलिपि ट्रेजर हंट” जैसे नवाचारों पर जोर .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने कहा कि शासकीय...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

राजस्व प्रकरणों पर सख्ती: कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

सीमांकन व बटांकन के लंबित मामलों में तेजी लाने अतिरिक्त टीम गठन व नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश .. बिलासपुर, कलेक्टर...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

तालाब गहरीकरण से निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार : कलेक्टर ..

मिट्टी-मुरूम के लिए बनेगी सुनियोजित व्यवस्था, 200 तालाब होंगे गहरे , गुणवत्ता और समयसीमा पर सख्त कलेक्टर, ठेकेदारों को दी...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

चेक बाउंस मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस को बड़ी सफलता ..

जमानत शर्तों का उल्लंघन कर फरार आरोपी को पकड़कर भेजा गया जेल .. जांजगीर-चांपा, चेक बाउंस के मामले में लंबे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending