Connect with us

खबर कोरबा

धान खरीदी में किसी भी परेशानी व शिकायतों हेतु हेल्पलाइन नंबर किया जारी ..

Published

on

जिले में 65 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से सुगम, सुव्यवस्थित और पारदर्शी धान खरीदी जारी ..

कोरबा, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी का कार्य पूरी तरह सुगम, पारदर्शी एवं किसानहितैषी तरीके से किया जा रहा है। जिले के किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित कराने के लिए शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। वर्तमान में जिले में 65 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से यह प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित है, जिससे अधिक से अधिक किसानों को समय पर सुविधा मिल रही है।

कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी की पूरी व्यवस्था पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष व व्यवस्थित बनी रहे। प्रशासन की प्राथमिकता है कि हर पंजीकृत किसान से उनकी पात्रता अनुसार धान की खरीदी सुनिश्चित हो तथा किसी भी स्तर पर कोई बाधा या अर्चन उत्पन्न न हो। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रकबा संशोधन, पंजीयन से संबंधित समस्या, भुगतान, उपार्जन केंद्रों से जुड़ी जानकारी या अन्य किसी भी प्रकार की शंका एवं शिकायत के निराकरण हेतु विशेष सहायता व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। किसान कार्यालयीन समय में मोबाइल नंबर 9691901259 पर संपर्क कर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं और आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

जिला प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि वे निर्धारित उपार्जन केंद्रों पर समय पर अपनी उपज के साथ आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर सकें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन के माध्यम से त्वरित समाधान प्राप्त कर सकें। शासन एवं जिला प्रशासन किसानों की मेहनत की फसल का उचित मूल्य दिलाने और धान खरीदी की प्रक्रिया को सरल, तेज एवं भरोसेमंद बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सक्ती में आयोजित साइकिल रैली में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल ..

विश्व साइकिल दिवस पर नगर में निकली जागरूकता रैली, 260 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा .. सक्ती, विश्व साइकिल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

13 जून को रायपुर में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, 18 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी परिवार सहित होंगे शामिल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय को मिला बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026

नवाचारी शिक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों पर शैलकुमार पांडेय राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित .. सक्ती, शासकीय आदिवासी आश्रम...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

खबर सूरजपुर ..6 दिन ago

सुशासन तिहार का असर: कलेक्टर रेना जमील ने 74 वर्षीय कोटवार को दिलाया श्रवण यंत्र, बुजुर्ग के चेहरे पर लौटी मुस्कान ..

संवेदनशील प्रशासन की मिसाल: आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, कलेक्टर रेना जमील ने स्वयं भेंट किया श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) ,...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन ..

महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान, ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा होगी सुदृढ़ .. रायपुर, सुशासन तिहार 2026...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कांकेर में चार जिलों की समीक्षा: मुख्यमंत्री साय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसेवा पर दिया जोर ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending