खबर खरसिया ..
दश्कर्म व चंदनपान कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी स्वर्गीय तुलाराम हरदिहा व सतीश चंद्र पटेल को श्रद्धांजलि ..

खरसिया, खरसिया क्षेत्र में स्वर्गीय तुलाराम हरदिहा एवं स्वर्गीय सतीश चंद्र पटेल के दशगात्र एवं चंदनपान कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और शोक के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वर्गीय तुलाराम हरदिहा, जो एक रिटायर शिक्षक थे, तथा स्वर्गीय सतीश चंद्र पटेल (अमन के चचेरे भाई) के दश्कर्म एवं चंदनपान कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। सभी ने दोनों दिवंगतों के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके पश्चात शोकसंतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा इस दुख की घड़ी में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा नेताओं ने कहा कि स्वर्गीय तुलाराम हरदिहा एवं स्वर्गीय सतीश चंद्र पटेल समाज में अपने सरल स्वभाव और कार्यों के लिए सदैव स्मरण किए जाएंगे। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

चंदनपान कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गबेल, भाजपा नेता महेश साहू, जिला पंचायत सदस्य छोटेलाल पटेल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से पुरुषोत्तम पटेल, जयप्रकाश डनसेना, हितेश द्विवेदी, सोनू, नरेश, नूतन, हीरामणि एवं अन्य कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..






















You must be logged in to post a comment Login