Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती जिला मुख्यालय में सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा पर मंथन, एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में अहम बैठक संपन्न ..

Published

on

सीसीटीवी व अलार्म सिस्टम अनिवार्य करने पर जोर, एसपी ने बढ़ाई पेट्रोलिंग और निगरानी ..

सक्ती, जिला मुख्यालय में सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों और पुलिस अधिकारियों के बीच सुरक्षा संबंधी विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सर्राफा व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजेश सराफ, सचिव आलोक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दिनेश सराफ, विनोद अग्रवाल, संदेश सराफ, अमित सराफ सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों को आभूषणों की बिक्री एवं लेन-देन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी दुकानों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे व्यवस्थित एवं चालू हालत में रखने, अलार्म सिस्टम स्थापित करने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा दुकान के भीतर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की सलाह दी। बड़ी राशि के लेन-देन के समय अतिरिक्त सावधानी बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए भी प्रेरित किया गया।

बैठक में एसडीओपी सक्ती श्रीमती भुवनेश्वरी पैकरा एवं थाना प्रभारी लखनलाल पटेल की उपस्थिति भी रही। अधिकारियों ने व्यापारियों के सुझावों को गंभीरता से सुना और पुलिस-व्यापारी समन्वय को और मजबूत करने पर बल दिया।

पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया कि सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसके तहत नियमित पेट्रोलिंग, सघन चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सतत निगरानी की जाएगी, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था और व्यापारिक गतिविधियां सुरक्षित वातावरण में संचालित हो सकें।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..3 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़3 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending