Connect with us

खबर खरसिया ..

होली पर खरसिया में हाई अलर्ट: हुड़दंगियों को सीधी चेतावनी, कानून से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं ..

Published

on

शराब, स्टंट और उपद्रव पर प्रशासन सख्त: SDM की दो टूक— होली शांति से मनाएं, वरना कार्रवाई तय ..

खरसिया, होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए खरसिया प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। स्थानीय विश्रामगृह में आयोजित हाई-लेवल सुरक्षा समीक्षा बैठक में स्पष्ट संदेश दिया गया कि त्योहार की आड़ में हुड़दंग, अवैध शराब, स्टंटबाजी और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक की अध्यक्षता एसडीएम प्रवीण तिवारी ने की। इस दौरान थाना प्रभारी राजेश जांगड़े, नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवींद्र गवेल, छाया विधायक महेश साहू, जिला पंचायत सदस्य बलदेव कुर्रे, सीएमओ नीतू अग्रवाल तथा वन विभाग के अधिकारी कुणाल मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

सख्त निर्देश, स्पष्ट चेतावनी –

बैठक में कानून-व्यवस्था को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई। एसडीएम तिवारी ने दो टूक शब्दों में कहा कि—

अवैध शराब की बिक्री या सेवन कर उत्पात मचाने वालों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई होगी।

शराब के नशे में झगड़ा-फसाद करने वालों को सीधे कानूनी दायरे में लिया जाएगा।

बाइक स्टंट, तेज रफ्तार और सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

शहर एवं आसपास के गांवों में किसी भी प्रकार का उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि होली का त्योहार उल्लास और भाईचारे का प्रतीक है, इसे शांति और मर्यादा के साथ मनाना सभी की जिम्मेदारी है।

प्रशासन की अपील –

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि होली को आपसी सद्भाव और शांति के साथ मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। बैठक के माध्यम से यह भी स्पष्ट किया गया कि खरसिया में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहेगी और गश्त बढ़ाई जाएगी।

खरसिया में इस बार होली रंगों के साथ-साथ कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच मनाई जाएगी। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है— मस्ती सीमित रहेगी, लेकिन कानून से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई असीमित होगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

खबर सूरजपुर ..3 दिन ago

सुशासन तिहार का असर: कलेक्टर रेना जमील ने 74 वर्षीय कोटवार को दिलाया श्रवण यंत्र, बुजुर्ग के चेहरे पर लौटी मुस्कान ..

संवेदनशील प्रशासन की मिसाल: आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, कलेक्टर रेना जमील ने स्वयं भेंट किया श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) ,...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन ..

महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान, ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा होगी सुदृढ़ .. रायपुर, सुशासन तिहार 2026...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कांकेर में चार जिलों की समीक्षा: मुख्यमंत्री साय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसेवा पर दिया जोर ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

पीएम स्वनिधि योजना के 6 साल पूरे, नगरीय निकायों में 30 जून तक आयोजित किए जाएंगे स्वनिधि महोत्सव और लोक कल्याण मेला ..

अभियान के दौरान उपलब्ध कराई जाएंगी ऋण स्वीकृति, वितरण, यूपीआई पंजीयन, क्यू-आर कोड सुविधा और डिजिटल भुगतान सेवाएं , प्रधानमंत्री...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर… और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी ..

कभी बंदूक थामने वाले मासा तामो और जयमोती आज चला रहे हैं अपनी दुकान , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

सुशासन तिहार के दावों पर सवाल: लंबित आवेदनों के साथ जनदर्शन पहुंची जनता, 29 शिकायतें दर्ज ..

गांवों में नहीं मिला समाधान, कलेक्ट्रेट में उमड़ी फरियादियों की भीड़; जनदर्शन में उठे लंबित मामलों के मुद्दे , सुशासन...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की महतारी वंदन योजना से बढ़ा महिलाओं का आत्मविश्वास, संध्या गबेल करेंगी पति के गैरेज व्यवसाय का विस्तार ..

महतारी वंदन योजना बनी आर्थिक संबल का आधार, बंदोरा की संध्या गबेल ने मुख्यमंत्री का जताया आभार .. सक्ती, मुख्यमंत्री...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending