Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

होली में नाबालिगों को कोल्ड ड्रिंक में शराब पिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार ..

Published

on

कोतवाली जांजगीर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से शराब की बोतल व डिस्पोजल गिलास जब्त ..

जांजगीर-चांपा, होली उत्सव के दौरान नाबालिग बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से शराब की बोतल और डिस्पोजल गिलास भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 मार्च 2026 को जिला अस्पताल से सूचना मिली कि ग्राम सुकली में होली उत्सव के दौरान कुछ नाबालिग बच्चों को शराब पिलाए जाने के कारण उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों और उनके परिजनों से पूछताछ की।

जांच में सामने आया कि 3 मार्च की रात करीब 7:30 बजे ग्राम सुकली में आरोपी सोनू दरवेश (34 वर्ष) निवासी इंदिरा आवास, वार्ड नंबर 4 भाटापारा सुकली अपने घर के सामने साउंड बॉक्स लगाकर डांस कर रहा था। इसी दौरान तीन नाबालिग बच्चे भी वहां डांस करने पहुंच गए। आरोप है कि इस दौरान सोनू दरवेश ने कोल्ड ड्रिंक की बोतल में शराब मिलाकर दबावपूर्वक तीनों बच्चों को पिला दी। शराब के प्रभाव से बच्चों को उल्टी होने लगी, जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

शिकायत और जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप तथा सीएसपी कोतवाली योगिता बालिका खापर्डे के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल ग्राम सुकली में दबिश देकर आरोपी को उसके घर के पास से पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने शुरू में पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने नाबालिग बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब की बोतल और डिस्पोजल गिलास जब्त कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, सहायक उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा तथा आरक्षक दिलीप सिंह का विशेष योगदान रहा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..3 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़3 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending