खबर सक्ती ...
सक्ती का बस स्टैंड चौक अब कहलाएगा ‘विकसित भारत संकल्प सेवा चौक’ ..

सेवा संकल्प अभियान में गूंजा सेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश, हजारों की मौजूदगी में नारायण चंदेल ने दिलाई सेवा की शपथ;
शहर के शुभम ग्रीन्स से नया बस स्टैंड तक निकली भव्य सेवा ज्योति मशाल यात्रा ..
सक्ती, भाजपा जिला सक्ती द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत शुभम ग्रीन्स में आयोजित जिला स्तरीय विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा में जिलेभर से जुटे हजारों कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने सेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विशाल स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान सभा स्थल जय श्रीराम के नारों से गूंजता रहा।




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में जीवन के संघर्षों और अनुभवों का उल्लेख करते हुए कहा कि हर व्यक्ति और हर घटना ने उन्हें कुछ न कुछ सिखाया है। जीत ने विनम्र होना सिखाया, तो असफलता ने फिर खड़े होने का साहस दिया। शुभचिंतकों ने प्रोत्साहित किया और आलोचकों ने स्वयं के भीतर झांकने का अवसर दिया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना।



उद्बोधन के पश्चात छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने मुख्य अतिथि के रूप में सेवा संकल्प सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश और समाज की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने जरूरतमंदों की सहायता, समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इसके बाद चंदेल ने उपस्थित लोगों को सेवा की शपथ दिलाई, जिसे हजारों कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने सामूहिक रूप से दोहराया।
बस स्टैंड चौक को मिला नया नाम—‘विकसित भारत संकल्प सेवा चौक’ —




कार्यक्रम का सबसे प्रमुख आकर्षण सक्ती नगर के बस स्टैंड स्थित चौक का नाम ‘विकसित भारत संकल्प सेवा चौक’ किए जाने की घोषणा रही। घोषणा के साथ ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। सेवा, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प को केंद्र में रखते हुए चौक के नए नाम की घोषणा कार्यक्रम का प्रमुख संदेश बनकर सामने आई।


इसके बाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल की अगुवाई में शुभम ग्रीन्स से नया बस स्टैंड तक भव्य सेवा ज्योति मशाल यात्रा निकाली गई। हाथों में मशाल और सेवा संकल्प के नारों के साथ निकली यात्रा में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी शामिल हुए। यात्रा के माध्यम से सेवा, सामाजिक दायित्व और विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया गया।


कार्यक्रम में जिला संगठन प्रभारी मनोज शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संयोगिता सिंह जूदेव, सक्ती नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, उपाध्यक्ष कमल पटेल, सभापति आयुष शर्मा, जिला पंचायत सदस्य आशा साव, मालखरौदा जनपद अध्यक्ष कवि शरण वर्मा, शाकंभरी बोर्ड सदस्य प्रेम पटेल, भाजपा युवा नेता चिराग अग्रवाल, अरुण शर्मा बाराद्वार, अन्नपूर्णा राठौर, मनोरमा गबेल, पार्षद पिंटू यादव, मनोज सोनी, सुरेश साहू सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच संचालन जिला महामंत्री दीपक अग्रवाल ने किया।
कार्यक्रम में जिला ओबीसी मोर्चा, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा सहित सभी मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए।
पुलिस प्रशासन ने संभाली सुरक्षा और यातायात व्यवस्था –

विशाल आयोजन और मशाल यात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के प्रारंभ से समापन तक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। नगर निरीक्षक लखन लाल पटेल एवं निरीक्षक अनवर अली के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों, महिला पुलिसकर्मियों एवं जवानों ने आयोजन स्थल और यात्रा मार्ग पर व्यवस्था संभाली।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























