Connect with us

खबर कोरबा

हायर सेकेण्डरी स्कूल सिमगा में सरस्वती सायकल योजना के तहत छात्राओं को सायकल वितरण किया गया ..

Published

on

सरस्वती सायकल योजना से हायर सेकेण्डरी स्कूल सिमगा की 44 बालिकाओं के चेहरे पर खिली मुस्कान ..

कोरबा, छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण सरस्वती सायकल योजना के तहत जिले के पोड़ीउपरोड़ा ब्लॉक के अंतर्गत दूरस्थ वनाँचल स्थित शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सिमगा में दिनांक 21 अगस्त 2026 को आयोजित सायकल वितरण कार्यक्रम में सरस्वती सायकल योजना से 44 बालिकाओं को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह एवं प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह के द्वारा निःशुल्क सायकल प्रदाय किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. पवन सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा ने शासन की सरस्वती सायकल योजना की सराहना करते हुए सायकल प्राप्त करने वाली सभी बालिकाओं को नियमित शाला आकर शिक्षा प्राप्त कर अपने सुनहरे भविष्य का निर्माण करने को कहा।
इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने सरस्वती सायकल योजना का उद्देश्य बताते हुए कहा कि शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का उदेश्य कक्षा नवमीँ में प्रवेश लेने वाली बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देना और उन्हें रोज पैदल स्कूल आने-जाने में होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए निःशुल्क सायकल की सुविधा प्रदान करना हैं। इस योजना से दूर-दराज क्षेत्र की छात्राओं की पैदल स्कूल आने-जाने की समस्या दूर होगी और सायकल प्राप्त करने वाली सभी छात्राएं सुगमता के साथ सायकल से रोज समय पर स्कूल आ सकेंगी।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा के परिसर से मुख्य अतिथि डॉ. पवन सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा, प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह एवं अन्य अतिथियों ने सायकल पाने वाली सभी बालिकाओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें देकर उन्हें उनके घर के लिए रवाना किया। सायकल लेकर जाते समय सभी बालिकाओं के चेहरे पर ख़ुशी की झलक दिखाई दी, सभी बालिकाएं सायकल प्राप्त कर, घंटी बजाते हुए ख़ुशी के साथ अपने घर की ओर रवाना हुई ।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य भारत सिंह सिदार, पूर्व सरपंच सोनसाय आयाम, सरपंच मनोहर बिंझवार, उपसरपंच, भुवाल सिंह सिदार सेवानिवृत डिप्टी कमिश्नर, सहायक उप निरीक्षक सुरेश जोगी, राकेश जायसवाल, विष्णु यादव, आरक्षक दिलेश्वर चंद्र, हरिराम पटेल, रमेश कुमार, पंचगण,शाला विकास समिति के अध्यक्ष जय कुमार सिदार, सदस्यगण, पालकगण, व्याख्याता-शिक्षकगण- रुखमणि पुरैना, दिव्या कुजूर, मेलन कँवर, रमाकांत कुसरो, पुष्पा कुमारी, दीपक कुमारी, सोनम बालन, अनुराधा राठौर, उमाकांत टोंडे, खीकराम यादव, रुपसाय बिंझवार, ग्राम के युवाजन, छात्र-छात्राएं सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

Latest

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

बुजुर्ग महिला से सोने का मंगलसूत्र लूटकर भाग रहा आरोपी गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ा ..

डभरा पुलिस ने 70 हजार रुपये का मशरूका किया जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल .. सक्ती, जिले के...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

मोदी के 25 वर्ष के नेतृत्व का अभिनंदन, छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पारित किया प्रस्ताव ..

पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षक के 36 पदों पर भर्ती को मंजूरी , आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलकर...

खबर कोरबा5 घंटे ago

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बेटियों को स्वच्छता, सुरक्षा और सम्मान की सौगात, कोरबा के ग्रामों में वीबी- जीरामजी से बालिका शौचालयों का निर्माण पूर्ण ..

कोरबा जिले की ग्राम पंचायत नोनबिर्री और दादरकला में बने आकर्षक बालिका शौचालय, ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान को मिल रही...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट –

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में चार नगर निगमों और चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड के बीच होगा करार .. बिलासपुर...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा ..

‘निगम के अफसर रोज सुबह फील्ड में उतरें, अधूरे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश’ , नगरीय प्रशासन विभाग...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न ..

डिजिटल क्रॉप सर्वे का शेष कार्य 10 नवम्बर तक पूरा करें , कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में डिजिटल क्रॉप सर्वे के संबंध...

खबर सूरजपुर ..22 घंटे ago

श्री नवयुवक दुर्गा मंडल की वार्षिक बैठक संपन्न, 19वीं बार राजेश अग्रवाल ‘राजू’ बने अध्यक्ष ..

वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, नवरात्रि में भव्य जागरण एवं 40वें वार्षिक उत्सव की तैयारियां शुरू...

खबर अकलतरा ..22 घंटे ago

नशे से दूर रहकर ही बनेगा स्वस्थ समाज, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ ..

वेल विशर फाउंडेशन ने कटनई में निकाली जागरूकता रैली, थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को बताए नशे के दुष्परिणाम .. अकलतरा,...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

रबी सीजन में टोकन से मिलेगा खाद, कालाबाजारी पर लगेगी लगाम ..

उप संचालक कृषि तरुण कुमार प्रधान के निर्देशन में टोकन आधारित वितरण की तैयारी तेज, रकबे के आधार पर मिलेगा...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

स्वास्थ्य विभाग डभरा के अकाउंट मैनेजर (बीएएम) चिरंजीव चंद्रा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर ..

करीब 20 दिनों से अस्पताल में चल रहा था उपचार, रविवार सुबह 8:30 बजे उनके ग्राम बरभांठा (घोघरी) में होगा...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending