Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

Published

on

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी ,

तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह ..

जांजगीर-चांपा, जिले में स्क्रब टाइफस के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर बीमारी से बचाव एवं रोकथाम के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा आईडीएसपी जिला सर्विलेंस इकाई द्वारा जारी सलाह में लोगों से बीमारी के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने और समय पर उपचार कराने कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार समय पर पहचान और उपचार मिलने पर स्क्रब टाइफस से पूरी तरह स्वस्थ हुआ जा सकता है।

संक्रमित माइट के काटने से फैलता है रोग –

स्क्रब टाइफस एक संक्रामक बीमारी है, जो Orientia tsutsugamushi नामक जीवाणु के कारण होती है। यह संक्रमण संक्रमित चिगर माइट (एक प्रकार का सूक्ष्म कीट) के काटने से फैलता है। ये माइट सामान्यतः झाड़ियों, घास और खेतों जैसे क्षेत्रों में पाए जाते हैं। ऐसे स्थानों पर काम करने या जाने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

इन लक्षणों पर रहें सतर्क –

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार लगातार तेज बुखार, सिरदर्द, ठंड लगना, शरीर में दर्द, अत्यधिक कमजोरी, भूख कम लगना, लिम्फ नोड में सूजन, आंखों में लालिमा तथा त्वचा पर दाने जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। माइट के काटने के स्थान पर काला धब्बा अथवा पपड़ी जैसा घाव (Eschar) भी हो सकता है। हालांकि Eschar का दिखाई नहीं देना स्क्रब टाइफस की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं करता।

गंभीर स्थिति में मरीज को सांस लेने में तकलीफ, चेतना में बदलाव, पीलिया, पेशाब कम होना अथवा शरीर के अन्य अंगों की कार्यक्षमता प्रभावित होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे लक्षण सामने आने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेना जरूरी है।

झाड़ियों और घास वाले क्षेत्रों में बरतें सावधानी –

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को झाड़ियों, घास और खेतों वाले क्षेत्रों में अनावश्यक संपर्क से बचने की सलाह दी है। ऐसे स्थानों पर जाते समय पूरी बांह के कपड़े, फुल पैंट और जूते पहनने तथा खुले शरीर पर उपयुक्त कीट निरोधक (रिपेलेंट) का उपयोग करने कहा गया है। संभावित संपर्क के बाद शरीर और कपड़ों की अच्छी तरह सफाई करने की सलाह दी गई है।

इसके अलावा घर के आसपास अनावश्यक झाड़ियों एवं घनी वनस्पति को हटाने, पशु शेड एवं बाड़े की नियमित सफाई करने तथा चूहों और अन्य कृंतकों की संख्या नियंत्रित करने के उपाय अपनाने की अपील की गई है।

जांच और उपचार चिकित्सक की निगरानी में –

स्क्रब टाइफस की पुष्टि के लिए उपलब्ध संसाधनों के अनुसार विभिन्न जांचों का उपयोग किया जा सकता है। साथ ही मरीज की स्थिति के अनुसार मलेरिया, डेंगू और टाइफाइड जैसी अन्य बीमारियों को भी चिकित्सकीय जांच में ध्यान में रखा जाता है।

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि संदिग्ध मरीजों में चिकित्सक द्वारा बीमारी की संभावना के आधार पर समय पर उपचार शुरू किया जा सकता है। उपचार के लिए डॉक्सीसाइक्लिन अथवा एजीथ्रोमाइसिन जैसी दवाओं का उपयोग राष्ट्रीय दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाता है। बच्चों और गर्भवती महिलाओं के उपचार में विशेष चिकित्सकीय सावधानी आवश्यक है। दवा की मात्रा, अवधि और उपयुक्तता मरीज की उम्र, वजन एवं चिकित्सकीय स्थिति के आधार पर चिकित्सक द्वारा निर्धारित की जाएगी।

तेज बुखार हो तो तुरंत अस्पताल पहुंचें –

जिला स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि तेज बुखार अथवा स्क्रब टाइफस से जुड़े अन्य लक्षण दिखाई देने पर स्वयं दवा लेने के बजाय तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में संपर्क करें। विभाग ने कहा है कि बीमारी का समय पर पता चलने और उचित उपचार मिलने से मरीज पूर्णतः स्वस्थ हो सकता है। इसलिए लक्षणों को नजरअंदाज न करें और समय पर चिकित्सकीय सुविधा का लाभ लें।

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..30 सेकंड ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..34 मिनट ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : कलेक्टर ..

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश , विकसित भारत जी-राम-जी में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मां अष्टभुजी मंदिर से अटल परिसर तक गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश ..

नगर पंचायत अड़भार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से जगमगाए मंदिर, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending