Connect with us

खबर सक्ती ...

सेवा के रंग, राष्ट्र के संग: सेजेस सक्ती में छात्राओं ने बनाई विशाल रंगोली ..

Published

on

सेवा, राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी का दिया संदेश, छात्राओं का हुआ सम्मान ..

सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (सेजेस) सक्ती में छात्राओं ने ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ थीम पर विशाल रंगोली तैयार की। आकर्षक रंगों और कलात्मक प्रस्तुति से सजी यह रंगोली कार्यक्रम स्थल पर लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

रंगोली के माध्यम से सेवा भावना, राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, जनकल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक सहभागिता का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। छात्राओं ने देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविधता में एकता, कला, परंपरा और लोक जीवन की झलक को रंगों के माध्यम से जीवंत किया। रंगोली में ‘समावेशी भारत-सशक्त समाज’ की भावना को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालयीन विद्यार्थियों सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। आयोजन का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को सेवा भावना, राष्ट्रहित, सामाजिक सहभागिता तथा जनभागीदारी से जोड़ना रहा। रंगोली के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी से ही सशक्त और समावेशी राष्ट्र का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम के दौरान रंगोली निर्माण में सहभागिता निभाने वाली छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपती चंद्रा, टिकेश्वर गबेल, शासकीय क्रांतिकुमार भारतीय महाविद्यालय के प्राचार्य डी.पी. पाटले सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, प्राध्यापक, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Latest

खबर सक्ती ...45 मिनट ago

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी ..

सेवा सेतु केंद्र से त्वरित हुआ आय प्रमाण पत्र का अनुमोदन, उत्तरी बाई ने जताया आभार .. सक्ती, सेवा संकल्प...

खबर सक्ती ...52 मिनट ago

सेवा के रंग, राष्ट्र के संग: सेजेस सक्ती में छात्राओं ने बनाई विशाल रंगोली ..

सेवा, राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी का दिया संदेश, छात्राओं का हुआ सम्मान .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत उच्च...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

अवैध रेत-गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त ..

मसनियाकला, बाराद्वार और चंद्रपुर क्षेत्र में खनिज अमले ने की कार्रवाई, वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में रखा .. सक्ती, जिले...

खबर बिलासपुर21 घंटे ago

अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना ..

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बिलासपुर नगर निगम के विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्ता और समय-सीमा का रखा ध्यान...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

पीडब्ल्यूडी में 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले ..

142 सहायक अभियंता (सिविल) सहित 164 सहायक अभियंताओं का स्थानांतरण .. रायपुर, प्रशासनिक कसावट और लोक निर्माण कार्यों में तेजी...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

दिल्ली अब दूर नहीं- सरगुजा को मिली बड़ी रेल सौगात, अम्बिकापुर से हजरत निजामुद्दीन के लिए अब सप्ताह में दो दिन ट्रेन ..

सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने हरी झंडी दिखाकर द्वितीय साप्ताहिक ट्रेन को किया रवाना , मंगलवार और गुरुवार को अम्बिकापुर...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं निर्वाचन साक्षरता क्लब का प्रशिक्षण आयोजित ..

सक्ती, भारत निर्वाचन आयोग एवं छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा जिला सक्ती कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन एवं प्रभारी उप...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी ..

ट्रायसायकल से आसान हुई गिरधारी लाल की राह, आत्मनिर्भरता की जगी नई उम्मीद .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी ..

मोटराईज्ड ट्रायसायकल से रामप्रताप बंजारे की राह हुई आसान .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बड़ी खबर: सक्ती जिले में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा एक्शन: फॉरचुन मैदा-जैन चुस्की चाय के संबंधित बैच की बिक्री एवं वितरण पर तत्काल प्रभाव से लगाया गया रोक ..

जांच में दोनों बैच ‘असुरक्षित’ मिले, मैदा में पेस्टीसाइड 40% तो चाय में 18 गुना अधिक .. सक्ती, राज्य में...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending