Connect with us

खबर सक्ती ...

मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक कौशल ..

Published

on

प्रधान पाठक शैल कुमार पांडेय ने सुनाई बचपन से मिसाइल मैन बनने तक की प्रेरक कहानी, बच्चों को दिया ‘दिमाग से सुंदर बनो’ का संदेश ..

सक्ती, जिले के शासकीय आश्रम शाला मसानियाखुर्द में 15 अक्टूबर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को डॉ. कलाम के संघर्षपूर्ण जीवन, वैज्ञानिक उपलब्धियों और प्रेरणादायी विचारों से परिचित कराया गया। कार्यक्रम में प्रधान पाठक शैल कुमार पांडेय ने बच्चों को डॉ. कलाम के बचपन से लेकर देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक बनने तक की प्रेरक यात्रा से अवगत कराया।

प्रधान पाठक शैल कुमार पांडेय ने बच्चों को बताया कि डॉ. कलाम का जीवन मेहनत, लगन, अनुशासन और बड़े सपने देखने की प्रेरणा देता है। बचपन में कठिन परिस्थितियों का सामना करने के बावजूद उन्होंने शिक्षा और ज्ञान के प्रति अपनी जिज्ञासा बनाए रखी। निरंतर परिश्रम और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर उन्होंने वैज्ञानिक जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई तथा भारत के मिसाइल कार्यक्रम को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने की सीख दी गई।

इस दौरान प्रधान पाठक शैल कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों को ‘दिमाग से सुंदर बनो’ का संदेश देते हुए कहा कि व्यक्ति की वास्तविक सुंदरता उसके ज्ञान, विचारों, व्यवहार और प्रतिभा में होती है। बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ वैज्ञानिक सोच विकसित करने और नई चीजें सीखने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण छात्र पूरब एवं रौनक उरांव द्वारा तैयार किया गया हैंडपंप चलित मॉडल रहा। दोनों विद्यार्थियों ने अपने मॉडल का प्रदर्शन करते हुए उपस्थित लोगों के समक्ष अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक समझ का परिचय दिया। वहीं, विद्यार्थियों द्वारा आठ प्रकार की मिसाइलों के मॉडल प्रदर्शित कर डॉ. कलाम की वैज्ञानिक उपलब्धियों को याद किया गया।

कार्यक्रम में सहायक शिक्षक भुवनेश्वर भैना सहित छात्र जगदीश, पूरब, जयंत, रौनक, राजेंद्र, नमन, राकेश, रूपेश, रोहन, मयंक, यश, विवेक और गगन उपस्थित रहे। इसके अलावा यशवंत एवं देव साहू भी कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और देश के लिए कुछ नया करने की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।

Latest

खबर सक्ती ...49 सेकंड ago

मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक कौशल ..

प्रधान पाठक शैल कुमार पांडेय ने सुनाई बचपन से मिसाइल मैन बनने तक की प्रेरक कहानी, बच्चों को दिया ‘दिमाग...

खबर सक्ती ...28 मिनट ago

नवरात्रि में 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी ..

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने चरण पखारकर किया स्वागत, सक्ती जिले को धर्मांतरण-मुक्त बनाने का किया आह्वान .. सक्ती, नवरात्रि...

खबर सक्ती ...44 मिनट ago

निर्वाचक नामावली के विशेष अभियान के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित ..

        सक्ती, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026...

खबर सक्ती ...52 मिनट ago

पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने विशेष अभियान जारी ..

जिले के सभी 718 मतदान केंद्रों पर लग रहे विशेष शिविर, नाम जुड़वाने और संशोधन की मिलेगी सुविधा .. सक्ती,...

खबर जांजगीर-चांपा ..22 घंटे ago

शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात : महानदी पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा नया पुल ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया तीन दिवसीय शिवरीनारायण महोत्सव का शुभारंभ , एसटीपी प्लांट की होगी स्थापना, राम वनगमन...

खबर जांजगीर-चांपा ..23 घंटे ago

महानदी की महाआरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बोले—जल संरक्षण को बनाएं जनआंदोलन ..

माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में सपत्नीक की महाआरती, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना , महानदी छत्तीसगढ़ की आस्था,...

खबर जांजगीर-चांपा ..23 घंटे ago

शिवरीनारायण में भगवान नर-नारायण के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना ..

सपत्नीक किए भगवान नर-नारायण और जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, मठ मंदिर में गौ माता की पूजा कर खिलाया गुड़-केला .....

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

निर्वाचक नामावली के विशेष अभियान को लेकर कल 15 अक्टूबर को होगी बैठक ..

सक्ती के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दोपहर 3 बजे जुटेंगे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, अभियान की दी जाएगी जानकारी .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जनगणना-2027 की तैयारियों को मिलेगी गति, 28-29 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय प्रशिक्षण ..

जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों को दी जाएगी जिम्मेदारी और कार्यप्रणाली की जानकारी .. सक्ती, जनगणना-2027 के द्वितीय चरण...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

श्रमिकों के लिए जरूरी खबर: ई-केवाईसी नहीं कराया तो अटक सकता है सरकारी योजनाओं का लाभ! ..

ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर, आधार कार्ड से नाम और जन्मतिथि का मिलान कराना अनिवार्य .. सक्ती, श्रम विभाग में...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending