खबर सक्ती ...
पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने विशेष अभियान जारी ..

जिले के सभी 718 मतदान केंद्रों पर लग रहे विशेष शिविर, नाम जुड़वाने और संशोधन की मिलेगी सुविधा ..
सक्ती, जिले में कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे, इसके लिए निर्वाचन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले के सभी 718 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा सूची में दर्ज प्रविष्टियों में आवश्यक संशोधन की सुविधा उपलब्ध कराना है।
इस विशेष अभियान के तहत ऐसे नागरिक, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा मतदाता सूची में नाम, पता अथवा अन्य विवरणों में त्रुटि होने पर संशोधन के लिए भी संपर्क किया जा सकता है। निर्वाचन संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत या समस्या के समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों से सहायता लेने की सुविधा भी उपलब्ध है।
बीएलओ से कर सकते हैं संपर्क –
निर्वाचन विभाग के अनुसार, जिले के सभी 718 मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के माध्यम से मतदाताओं को आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जिले में पदस्थ 12 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) तथा 3 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) से भी संपर्क किया जा सकता है।
निर्वाचन विभाग ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज होने की जांच करें। यदि नाम दर्ज नहीं है या किसी प्रकार की त्रुटि है, तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर आवश्यक सुधार कराएं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज होना महत्वपूर्ण है। ऐसे में नागरिक इस अभियान का लाभ उठाकर अपने मताधिकार को सुरक्षित करने की दिशा में आवश्यक पहल करें।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















