खबर सक्ती ...
जनगणना-2027 की तैयारियों को मिलेगी गति, 28-29 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय प्रशिक्षण ..

जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों को दी जाएगी जिम्मेदारी और कार्यप्रणाली की जानकारी ..
सक्ती, जनगणना-2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में सक्ती जिले में 28 एवं 29 अक्टूबर 2026 को दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण जिला कार्यालय सक्ती के सभागार में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगा।
जनगणना कार्य निदेशालय रायपुर के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रशिक्षण में जिला एवं चार्ज स्तर के संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जनसंख्या गणना कार्य की प्रक्रिया, जिम्मेदारियों तथा कार्यों के व्यवस्थित क्रियान्वयन के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य जनगणना के कार्य को निर्धारित समय-सीमा में शुद्धता और व्यवस्थित तरीके से पूरा करना है।
प्रशिक्षण में जिला स्तर पर जिला जनगणना अधिकारी, अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी, सभी अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (एनआईसी), जिला जनगणना कार्यालय के लिपिक तथा सभी तकनीकी सहायक शामिल होंगे। वहीं, चार्ज स्तर पर सभी शहरी एवं ग्रामीण चार्ज जनगणना अधिकारी, अतिरिक्त ग्रामीण चार्ज जनगणना अधिकारी, चार्ज जनगणना लिपिक और तकनीकी सहायकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित तिथि और समय पर प्रशिक्षण स्थल में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अपने-अपने चार्ज क्षेत्र के संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का कार्य बेहतर समन्वय और निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराया जा सके।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















