Connect with us

खबर सक्ती ...

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

Published

on

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद ..

सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कूलबा निवासी भरत कुमार डड़सेना का विगत दिनों सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया था। इस दुर्घटना में उनकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, जिनका उपचार जारी है। स्वर्गीय भरत कुमार डड़सेना के दशकर्म कार्यक्रम में चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ग्राम कूलबा पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि जीवन और मृत्यु प्रकृति का शाश्वत सत्य है। इस संसार में जो आया है, उसे एक दिन जाना ही है। भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण को भी निर्धारित समय पूर्ण होने पर इस संसार से विदा होना पड़ा। लेकिन सड़क दुर्घटना में भरत कुमार डड़सेना का असमय निधन हम सभी के लिए अत्यंत दुखद है। उनका इस तरह अचानक चले जाना परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग के लिए साथ खड़े रहने की बात कही।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में परिजनों के साथ छत्तीसगढ़ कलार समाज की अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सरोज डड़सेना, जिला कलार महासभा के अध्यक्ष अधिवक्ता गिरधर जायसवाल, कलार समाज परीक्षेत्र के अध्यक्ष पालूराम डड़सेना, विधायक प्रतिनिधि मन्नू जायसवाल, महेश जायसवाल, दिलेश्वर दर्शन, बजरंग डड़सेना, सुरेश डड़सेना, चंद्रहास डड़सेना, सुरेंद्र जायसवाल, ग्राम सरपंच टिकेंद्र मणि डड़सेना सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत भरत कुमार डड़सेना को श्रद्धासुमन अर्पित कर शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Latest

खबर सक्ती ...23 सेकंड ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...27 मिनट ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...52 मिनट ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending