Connect with us

खबर सक्ती ...

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

Published

on

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे गए ..

सक्ती, जिले में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत डभरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध महुआ शराब बेचने की तैयारी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 30 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत तीन हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 16 अक्टूबर 2026 को थाना डभरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मेढ़ापाली के दो व्यक्ति ग्राम सपोस स्थित चईतराई भांठा में कच्ची महुआ शराब बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। इस दौरान दो व्यक्तियों को पकड़ा गया, जिनकी पहचान मिले भारद्वाज (45 वर्ष), पिता झाडू भारद्वाज और प्रेम लाल भारद्वाज (50 वर्ष), पिता रामप्रसाद भारद्वाज, दोनों निवासी ग्राम मेढ़ापाली, थाना डभरा, जिला सक्ती के रूप में हुई।

पुलिस ने तलाशी के दौरान मिले भारद्वाज के कब्जे से 20 लीटर तथा प्रेम लाल भारद्वाज के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। दोनों के पास शराब रखने और बिक्री करने के संबंध में कोई वैध लाइसेंस नहीं पाया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना डभरा में अपराध क्रमांक 420/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 29 अक्टूबर 2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका –

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर/डभरा सुमित गुप्ता के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेश पटेल, सहायक उपनिरीक्षक शंकर लाल साहू, आरक्षक राजेश धीरहे, लक्ष्मीकांत उरांव, धनेश्वर दिवाकर एवं भुनेश्वर गर्ग की सराहनीय भूमिका रही।

Latest

खबर सक्ती ...15 मिनट ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...21 मिनट ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...26 मिनट ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...39 मिनट ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...58 मिनट ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

PV ऐप की खामियों पर पटवारी संघ का विरोध, 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल ..

बिना नक्शा बटांकन के खेतों की डिजिटल मैपिंग पर सवाल, गलत सर्वे से धान खरीदी में किसानों को नुकसान की...

खबर जांजगीर-चांपा ..20 घंटे ago

श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल का निधन, 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस ..

हसदेव नदी के पश्चिमी तट पर ग्राम लक्षनपुर स्थित मारवाड़ी मुक्तिधाम में दी गई अंतिम विदाई .. जांजगीर-चांपा, स्थानीय अग्रवाल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक कौशल ..

प्रधान पाठक शैल कुमार पांडेय ने सुनाई बचपन से मिसाइल मैन बनने तक की प्रेरक कहानी, बच्चों को दिया ‘दिमाग...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

नवरात्रि में 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी ..

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने चरण पखारकर किया स्वागत, सक्ती जिले को धर्मांतरण-मुक्त बनाने का किया आह्वान .. सक्ती, नवरात्रि...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

निर्वाचक नामावली के विशेष अभियान के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित ..

        सक्ती, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending