खबर सक्ती ...
सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, कलेक्टर जयश्री जैन की उपस्थिति में अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ –

26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ जनहित में कार्य करने का लिया संकल्प ..
सक्ती, जिले में सतर्कता, ईमानदारी और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ हुआ। केंद्रीय सतर्कता आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक जिले में “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” (Probity for Prosperity) थीम पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन की उपस्थिति में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुबह 11 बजे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा की शपथ ली। शपथ के माध्यम से सभी ने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी और कानून के शासन के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया। साथ ही अपने सभी शासकीय कार्यों को पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपादित करने तथा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की शपथ ली।
अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने व्यक्तिगत आचरण में सत्यनिष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करने और अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करने का संकल्प भी दोहराया। सतर्कता जागरूकता सप्ताह का मुख्य उद्देश्य शासकीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता को प्रोत्साहित करना, भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रशासनिक व्यवस्था में नैतिक मूल्यों को मजबूत करना है।
इस दौरान अपर कलेक्टर बीरेन्द्र लकड़ा, अपर कलेक्टर नवीन भगत सहित कलेक्टर कार्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..




















